{"_id":"a2db54760c0fc4c69ae3019abd2ad619","slug":"ludhiana-jail-prisoner-escapee-from-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला से लुधियाना जेल का हवालाती फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटियाला से लुधियाना जेल का हवालाती फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 09 Jul 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजिंदरा अस्पताल की आईसीयू से बुधवार तड़के लुधियाना जेल का एक हवालाती फरार हो गया। यह हवालाती मंगलवार रात ही लुधियाना के अस्पताल से रेफर होकर आया था। जब हवालाती फरार हुआ, उस समय आईसीयू के बाहर जेल मुलाजिम आराम से सो रहे थे।
विज्ञापन
राजिंदरा अस्पताल चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह ने बताया कि लुधियाना जेल का हवालाती कश्मीर सिंह मंगलवार रात करीब आठ बजे लुधियाना के अस्पताल से रेफर होकर पटियाला के राजिंदरा अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
उसे लुधियाना जेल का वार्डर सुरजीत सिंह अपने दो और साथी कर्मचारियों के साथ लाया था। बुधवार तड़के करीब चार बजे जब उक्त तीनों जेल मुलाजिम आईसीयू के बाहर बड़े आराम से सो रहे थे, इसी दौरान यह हवालाती राजिंदरा की आईसीयू से फरार हो गया।
विज्ञापन
यह लड़ाई-झगड़े के केस में लुधियाना जेल में बंद था। हवालाती के फरार होने का जब जेल मुलाजिमों को पता लगा, तो अचानक से हडकंप मचगया। चारों तरफ उसे ढूंढा जाने लगा, लेकिन हवालाती का कहीं कुछ पता नहीं चला।
चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह ने कहा कि लुधियाना जेल के मुलाजिम हवालाती को ढूंढने में लगे हैं।