फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ludhiana girl gangrape, marriage, fraud

तीन भाइयों ने पहले युवती से गैगरेप किया, उसके बाद जो किया वो जीते जी मर गई

Sat, 01 Jul 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब) Updated Sat, 01 Jul 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
ludhiana girl gangrape, marriage, fraud
gangrape
तीन भाइयों ने युवती के साथ पहले गैंगरेप किया। उसके बाद उन्होंने जो खेल खेला, युवती जीते जी मर गई और उसकी जिंदगी तबाह हो गई। घटना पंजाब के लुधियाना की है। जोधेवाल इलाके की रहने वाली एक युवती से सगे भाइयों ने गैंगरेप किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। पीड़िता इंसाफ के लिए छह माह तक पुलिस अधिकारियों और थाने के चक्कर काटती रही। अब जाकर मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान न्यू कैलाश नगर निवासी हैप्पी विज, अरुण विज और विक्की विज के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया कि अक्तूबर 2016 में हैप्पी और अरुण ने उसके साथ गैंगरेप किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवकों को पकड़ लिया और जेल भेज दिया। पीड़ित का कहना है आरोपी युवकों के परिवार वालों ने पीड़िता के परिवार से बात की। कहा कि उसके दो बेटों में से एक उसकी बेटी से शादी कर लेगा।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अदालत में एक एप्लीकेशन दी और कोर्ट ने युवक को शादी के लिए दो घंटे की छुट्टी दे दी। आरोपी हैप्पी ने पीड़िता से शादी कर ली। मगर आरोपी के परिवार वालों ने उसे घर ले जाने से मना करते हुए कहा कि पहले वह केस कैंसिल कर बेटे को जेल से बाहर निकलवाए। फिर उन्होंने अदालत में इसके लिए प्रार्थना पत्र दाखिल कर केस खारिज करा दिया। इस तरह आरोपी युवक जेल से बाहर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन शराब पिलाई, फिर गैंगरेप किया

ludhiana girl gangrape, marriage, fraud
gangrape
पीड़िता ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद हैप्पी के घरवाले उसे ले गए। उसके बाद वे उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। हैप्पी और उसके परिवार वालों ने उससे 10 लाख रुपये की मांग की। उसने इंकार कर दिया तो ससुराल वाले और हैप्पी परेशान करने लगा। फरवरी 2017 में उसका पति हैप्पी, उसे अपने साथ एक दोस्त की फैक्टरी में ले गया। जहां उसे जबरन शराब पिलाई गई।

उसके बाद पति हैप्पी, दोनों देवर अरुण और विक्की ने उसके साथ गैंगरेप किया। साथ ही मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बनाई। पीड़िता का आरोप है कि मामले में उसने पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत दी। वह लगातार थानों के चक्कर काटती रही। मगर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। अब छह महीने बाद जाकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाने में की थी।

पुलिस मुलाजिमों ने किया दुर्व्यवहार
मगर लगातार चक्कर काटने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। पीड़िता अपने माता-पिता के साथ 12 अप्रैल को मामले का स्टेटस पता करने के लिए वुमन थाने गई थी। जहां पुलिस मुलाजिमों ने उसके साथ गलत व्यवहार किया, उल्टा उसे ही परेशान करने लगे थे। इससे हाताश होकर पीड़िता ने तब लक्कड़ पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन राहगीरों ने उसे बचा लिया था।

थाना जोधेवाल के जांच अधिकारी सुलक्षण सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियों की जांच के बाद तीनों भाईयों पर मामला दर्ज किया गया है। अभी अरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed