{"_id":"60638c31dff8617039091984","slug":"ludhiana-crime-news-woman-commits-suicide-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में महिला का खौफनाक कदम : चाकू से गला रेतकर की आत्महत्या, बेटी को मारने की कोशिश भी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना में महिला का खौफनाक कदम : चाकू से गला रेतकर की आत्महत्या, बेटी को मारने की कोशिश भी की
Wed, 31 Mar 2021 02:10 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 31 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने चाकू से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने साढ़े तीन साल की बेटी को भी मारने की कोशिश की लेकिन वह बच गई। थाना टिब्बा पुलिस ने पति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्जकर उसे मंगलवार दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव कका निवासी बबलू कुमार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
बिहार के जिला मुंगेर निवासी चुरकुल मंडल ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रेखा की शादी कुछ साल पहले आरोपी बबलू के साथ हुई थी। उनकी साढ़े तीन साल की बेटी है। आरोपी बबलू ऑटो रिक्शा चलाने का काम करता है। वह अक्सर नशे में धुत होकर घर आता और रेखा को बेरहमी से पीटता था। इस बात से उनकी बेटी मानसिक तौर से परेशान रहने लगी थी।
विज्ञापन
26 मार्च को उनकी बेटी रेखा स्टार कालोनी स्थित रिश्तेदार के यहां आई थी। दोपहर बाद अचानक उसने चाकू से अपना गला रेत लिया। उसने अपनी बेटी को भी चाकू से मारने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को अस्पताल पहुंचा। वहां रेखा को मृत घोषित कर दिया गया। बेटी रितु की जान बच गई है। एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बबलू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करते गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन