{"_id":"6478b09a84e7a91ba808b51c","slug":"ludhiana-crime-news-misdeed-with-a-minor-girl-in-ludhiana-of-punjab-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: घर से स्कूल को निकली लड़की, नहीं पहुंची तो आया फोन, ढूंढने पर पड़ोसी के यहां मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: घर से स्कूल को निकली लड़की, नहीं पहुंची तो आया फोन, ढूंढने पर पड़ोसी के यहां मिली
Thu, 01 Jun 2023 09:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Jun 2023 09:01 PM IST
सार
थाना कूमकलां के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एक निजी कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर से स्कूल को निकली नाबालिग छात्रा को उसके पड़ोसी युवक ने बहला फुसला कर अपने पास बुला लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। जब नाबालिग स्कूल नहीं पहुंची तो स्कूल वालों ने उसके परिवार को फोन कर पूछा लेकिन परिवार वालों ने जवाब दिया कि वह स्कूल में है।
विज्ञापन
ढूंढने पर आरोपी के घर से नाबालिग मिली। इसके बाद परिवार वालों को नाबालिग ने सारी सच्चाई बताई। सूचना मिलने के बाद थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनकी नाबालिग बेटी इलाके में ही स्थित स्कूल में पढ़ाई करती है। वह 31 मई को घर से स्कूल को निकली थी। आरोपी ने उसे बहला फुसला कर अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
स्कूल न पहुंचने पर वहां से परिवार को सूचना दी गई। इसके बाद वह बेटी को ढूंढने निकले तो बेटी आरोपी के पास मिली। बेटी ने बताया कि आरोपी उसे ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना कूमकलां के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एक निजी कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।