फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana Assault Case, Major Exposure by Accused in Police Remand

लुधियाना दुष्कर्मः आरोपियों का बड़ा खुलासा- नौ दिन में लूटी पांच की इज्जत, प्रेमी जोड़े थे टारगेट

Thu, 21 Feb 2019 10:29 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा/लुधियाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा/लुधियाना Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 21 Feb 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana Assault Case, Major Exposure by Accused in Police Remand
सांकेतिक तस्वीर
बहुचर्चित लुधियाना सामूहिक दुष्कर्म मामले में पकड़े गए 6 आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने नौ दिन में पांच की इज्जत लूटी। उनका टारगेट प्रेमी जोड़े होते थे। आरोपियों ने पुलिस रिमांड में यह सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले छह महीने में वे लूट और सामूहिक दुष्कर्म की 15 वारदातें अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें, तो फरवरी महीने में आरोपियों ने इस्सेवाल दुष्कर्म सहित 5 वारदातों को अंजाम दिया है। इस्सेवाल की वारदात 9 फरवरी की रात को हुई थी यानी नौ दिन में ही आरोपियों ने 5 वारदातें की हैं। इसमें उन्होंने लूटपाट के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया है, लेकिन ज्यादातर मामलों में कोई व्यक्ति पुलिस के पास शिकायत करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


नतीजा यह निकला कि आरोपियों को हौसले बुलंद हो गए, इसलिए वे एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम देते रहे। पुलिस के मुताबिक, इनका अब तक छह लोगों का ही गिरोह सामने आया है। हालांकि अभी जांच चल रही है कि इस गिरोह में और आरोपी शामिल हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी जोड़ों को बनाते थे टारगेट

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सभी आरोपी शाम ढलते ही इस्सेवाल के आसपास एरिया में सक्रिय हो जाते थे। इनका टारगेट होता था कि रात के अंधेरे में कौन-सा जोड़ा सुनसान एरिया की तरफ जाता है। जैसे ही कोई उस तरफ निकलता, आरोपी मिलकर उसे अपना टारगेट बना लेते थे। कई मामलों में लूटपाट के बाद दुष्कर्म करके उन्हें छोड़ देते थे।

9 फरवरी को भी वह पहले वेरका मिल्क प्लांट के पास एकत्र हुए और शाम ढलते ही सब सक्रिय हो गए। उस दिन उनके टारगेट पर लड़की और उसका दोस्त आ गए। उनसे लूटपाट के बाद आरोपियों ने मिलकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, लेकिन इस बार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने जांच करते हुए वेरका मिल्क प्लांट से लेकर घटना स्थल तक जितने भी सीसीटीवी कैमरा लगे थे, उनकी फुटेज को खंगाल लिया है।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने इस बात को कबूल किया है कि उन्होंने कई ऐसी वारदातें अंजाम दी हैं। कई मामलों में सामूहिक दुष्कर्म भी किया है, लेकिन इन मामलों में कोई पीड़ित पक्ष सामने नहीं आया है। इसलिए पुलिस के लिए पुराने मामले को ट्रेस करना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। 9 फरवरी के मामले में पुलिस ने इतने सबूत जुटा लिए हैं कि आरोपियों को आसानी से फांसी के फंदे तक पहुंचाया जा सकता है।
- वरिंदर बराड़, एसएसपी देहात लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed