{"_id":"7fc4f98142125d2af2cfee0e7d46c21c","slug":"lover-escaped-from-home-due-to-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी जोड़ा घर से फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी जोड़ा घर से फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Tue, 10 Jun 2014 06:38 PM IST
विज्ञापन
बरनाला की रहने वाली एक लड़की और जिला पटियाला के गांव का एक लड़का प्रेम प्रसंग की वजह से घर से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
जाती हुई लड़की अपने माता-पिता के घर से 15 हजार रुपये की नकदी चुरा कर ले गई। पुलिस ने लड़की के पिता के बयानों पर लड़के व लड़के के परिजनों के खिलाफ लड़की को बहला-फुसलाकर शादी रचाने का झांसा देकर भगाने का मामला दर्ज किया है।
थाना सिटी के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि उनके पास पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी लड़की को एक युवक अपने माता पिता की सहमति से बहला-फुसलाकर शादी करवाने का झांसा देकर भगाकर ले गया है।
विज्ञापन
उनकी लड़की जाती हुई घर से 15 हजार रुपये की नकदी भी ले गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के पिता के बयान पर आरोपी व उसकी माता के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक और अन्य घटना में अपने नानके घर बरनाला जिला के गांव कैरे रहने के लिए गई हुई लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति भगाकर ले गया है।
लड़की के नाना ने पुलिस पास मामला दर्ज करवाया कि उसकी दोहती को कोई व्यक्ति शादी रचाने का झांसा देकर भगाकर ले गया है। पुलिस ने लड़की के नाना के बयानों पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी सरगर्मी तलाश शुरू कर दी है।