{"_id":"63515ebe072b7f07be3370cf","slug":"lover-commits-suicide-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"न इश्क मिला न वफा: प्रेमिका पर तीन लाख रुपये किए खर्च, बाद में शादी से मुकरी... युवक ने खुदकुशी कर ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
न इश्क मिला न वफा: प्रेमिका पर तीन लाख रुपये किए खर्च, बाद में शादी से मुकरी... युवक ने खुदकुशी कर ली
Thu, 20 Oct 2022 08:23 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Oct 2022 08:23 PM IST
सार
युवती ने शादी करने और पैसे वापस करने से इन्कार कर दिया तो हरवीर ने तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी पायल थाना पुलिस ने युवती के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
पंजाब के लुधियाना जिले के पायल कस्बे में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने शादी के प्रस्ताव का जवाब नहीं दिया। वहीं पैसे भी वापस नहीं किए। इस बात से क्षुब्ध होकर युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक हरवीर सिंह के पिता निर्मल सिंह ने पुलिस को बयान दिया कि उसके बेटे हरवीर सिंह की एक युवती से करीब एक साल से दोस्ती थी।
विज्ञापन
युवती ने हरवीर सिंह को यह कहकर विश्वास में लिया कि अगर वह अपने खर्च पर आईलेट्स करवाएगा तो वह उससे शादी करेगी और दोनों विदेश में बस जाएंगे। हरवीर सिंह ने पैसे खर्च कर युवती को आईलेट्स करवाया। आईलेट्स करने के बाद युवती ने हरवीर से शादी से इन्कार कर दिया। हरवीर सिंह ने करीब तीन लाख अपनी प्रेमिका पर खर्च किए थे।
विज्ञापन
जब हरवीर सिंह ने युवती से अपने पैसे मांगे तो युवती ने पैसे वापस करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद हरवीर सिंह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। निर्मल सिंह ने कहा कि हरवीर ने युवती से कई बार पैसे लौटाने का निवेदन किया, जिसकी रिकॉर्डिंग भी है। रिकॉर्डिंग में हरवीर अपने पैसे वापस मांग रहा है और काफी परेशान होने की बात भी कर रहा है। जब युवती ने शादी करने और पैसे वापस करने से इन्कार कर दिया तो हरवीर ने तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी पायल थाना पुलिस ने युवती के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन