फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   looting cashiar

बठिंडा में दिनदहाड़े कैशियर से सात लाख लूटे

Mon, 12 May 2014 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Mon, 12 May 2014 05:08 PM IST
विज्ञापन
looting cashiar

मलोट रोड स्थित दशमेश ट्रांसपोर्ट कंपनी (डीटीसी) के कार्यालय में घुसे लुटेरों ने कंपनी के कैशियर से सात लूट लिए।

विज्ञापन


भाग रहे लुटेरों में से एक को मौके पर लोगों ने दबोच लिया जबकि चार लुटेरे फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने पकडे़ गए लुटेरे की पहचान बताने से इंकार कर दिया। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी पीएस चीमा और थर्मल पुलिस के प्रभारी जीत सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार दशमेश ट्रांसपोर्ट कंपनी के कैशियर राजिंदर कुमार ने बताया कि वह पेमेंट करने के लिए सात लाख रुपये कैश लेकर कार्यालय में पहुंचा था।

दोपहर करीब एक बजे वह कार्यालय में अकेला था। उसके कार्यालय के बाहर एक बोलेरो गाड़ी आकर रुकी। जिसमें पांच लोग सवार थे। दो लोग अंदर घुस आए। आते ही एक ने उसे दबोच लिया और दूसरे पैसों से भरा बैग उठाकर भाग गया।
विज्ञापन


राजिंदर के अनुसार जिस लुटेरे ने उसे पकड़ा था, उसने उसे भागने नहीं दिया और शोर मचा दिया। एक लुटेरा उनके काबू में आ गया जबकि बाकी चार पैसे लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से मामले की जानकारी ली। डीएसपी पीएस चीमा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed