{"_id":"5de56e288ebc3e548c3d08d3","slug":"looted-of-rs-9-5-lakh-in-punjab-s-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में कनपटी पर पिस्तौल तानकर लूटे साढ़े नौ लाख, चार बदमाशों ने की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहाली में कनपटी पर पिस्तौल तानकर लूटे साढ़े नौ लाख, चार बदमाशों ने की वारदात
Tue, 03 Dec 2019 01:36 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोग्रेसिव पंजाब के चलते एयरपोर्ट रोड पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच चार लुटेरे कैश कलेक्शन एजेंट से साढ़े नौ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। लुटेरे कैश निकालकर खाली बैग कुछ दूरी पर ही फेंक गए। पुलिस ने वारदात के बाद देर रात 12 बजे तक शहर में नाकाबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई पता नहीं चल सका। कलेक्शन एजेंट रोहन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मलोया निवासी रोहन प्राइवेट कंपनी में काम करता है। रोजाना की तरह सोमवार को भी वीआर पंजाब स्थित अलग अलग शोरूमों से कैश लेकर जा रहा था। जब वह टीडीआई सिटी के नजदीक से गुजरने लगा तो दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने उसे रोक लिया। एक लुटेरे ने रोहन की कनपटी पर पिस्तौल तान दी जबकि दूसरे ने कैश भरा बैग छीन लिया। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
रोहन ने लूट की सूचना अपनी कंपनी को दी। कंपनी से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया गया तो पुलिस हरकत में आई। एसपी (डी), डीएसपी व पुलिस स्टेशन बलौंगी से एसएचओ मनफूल सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रोहन को साथ लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
पुलिस ट्रैक न कर पाए इसलिए फेंक दिया खाली बैग
पता चला है कि लुटेरे कुछ दूरी पर कैश वाला बैग खाली करके फेंक गए। पुलिस ने इसे बरामद कर लिया है। पता चला है कि रोहन कैश कलेक्शन कंपनी में काम करता है। जिस बैग में कैश लेकर जाता था, उसमें ट्रैकिंग सिस्टम लगा था, जो कंपनियां अक्सर कैश कलेक्टर की लोकेशन पर नजर रखने के लिए लगाती हैं। लुटेरे शायद इस बात से परिचित थे तभी उन्होंने इस बैग को ले जाना मुनासिब नहीं समझा।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदातें
इससे पहले भी इस तरह की वारदात सामने आ चुकी हैं। वीआर मॉल के पास से पहले भी एक कैश कलेक्शन कंपनी वाले मुलाजिम का बैग छीनकर फरार हो गए। इसके अलावा मोहाली फेज-पांच में भी एक नामी स्टोर के मैनेजर से इसी तरह लूट हुई थी।