{"_id":"1b2a9d924ffd5e499e58a3c8013f042b","slug":"looted-lady-in-pu-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू कैंपस में महिला से सरेआम लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीयू कैंपस में महिला से सरेआम लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 26 May 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में सोमवार दोपहर बाद दो युवकों ने सेरआम महिला का पर्स और चेन छीन ली।
विज्ञापन
शोर मचाने के बावजूद लूटेरे भागने में सफल हो गए। घटना ने पीयू कैंपस में सिक्योरटी पर सवालिया निशान लगा दिया है। घटना सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है।
गेट नंबर 2 से पास ही बने मोरी दरवाजे से कैंपस में रहने वाली दो महिलाएं सेक्टर-15 से आ रही थी। दो युवक काफी समय से महिलाओं का पीछा कर रहे थे। जैसे ही महिलाएं मुख्य सड़क से मोरी गेट से पीयू कैंपस में एंटर हुई। एक युवक ने नीलम नाम की महिला पर हमला कर उसका पर्स और उसकी चेन छीन ली।
विज्ञापन
नीलम के साथ उनकी सहेली सीता भी साथ जा रही थी। हमलावार ने झपटा मारने के तुरंत बाद पीयू कैंपस से बाहर की ओर भागे और पहले से स्टार्ट पलसर मोटरासइिकल पर फरार हो गए।
विज्ञापन
महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए कुछ दूर तक चिल्लाते हुए पीछा भी किया, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं पहुंचा। देखते ही देखते लूटेरे गायब हो गए। सेक्टर-15 के सामने पीयू कैंपस में एंट्री पर बनी मोरी गेट के पास सिक्योरटी पोस्ट बनाी गई है। लेकिन घटना के समय किसी भी सिक्योरटी गार्ड और पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात नहीं था। मामले की शिकायत पीयू कैंपस पुलिस पोस्ट में की गई।
उधर घटना के बाद पीयू कैंपस कर्मचारियों में दशहत का माहौल है। पीयू नॉन टीचिंग एसोसिएशन प्रधान उमा शंकर ने कहा कि अगर पीयू कैंपस में ऐसी घटना होंगी तो फिर शहर के लोग खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे। उमा शंकर ने कहा कि पीयू सिक्योरटी व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने की जरुरत है। इस मामले में उन्होंने चीफ सिक्योरटी ऑफिसर से भी मुलाकात कर मामले की जानकारी दी।