{"_id":"5ec3d9458ebc3e90b33b045d","slug":"looted-in-indusind-bank-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े बैंक कर्मियों को बंधक बनाया, 10.92 लाख लूट हथियारबंद फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े बैंक कर्मियों को बंधक बनाया, 10.92 लाख लूट हथियारबंद फरार
Tue, 19 May 2020 06:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 May 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी को बनाया बंधक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारबंद लुटेरे अमृतसर-फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर स्थित गांव सोहियां कलां में इंडस इंड बैंक की एक शाखा से 10 लाख 92 हजार 200 रुपये लूटकर फरार हो जाने का समाचार है। वारदात मंगलवार दोपहर एक बजे की गई। जानकारी मिलते ही मजीठा थाना की पुलिस बैंक पहुंची। पुलिस ने आसपास के इलाके सीलकर लुटेरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बैंक में मैनेजर समेत कुल चार कर्मचारी काम करते हैं। घटना के समय दो बैंक कर्मचारी फील्ड में बैंक खाते खोलने के लिए गए थे। बैंक के पास में ही शराब का ठेका भी है। बैंक शाखा में कोई भी सुरक्षा कर्मचारी तैनात नहीं था और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे थे। बैंक मैनेजर करण शर्मा ने बताया कि जब वह दर्जा चार कर्मचारी लवप्रीत के साथ बैंक का कामकाज देख रहे थे, तब तीन लुटेरे हथियारों के साथ बैंक के भीतर दाखिल हुए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कैप्टन बोले- सभी गांवों में 2022 तक पाइप से होगी पानी की आपूर्ति, अभी 50 फीसदी घरों में ही कनेक्शन
विज्ञापन
लुटेरों ने पिस्तौल तानकर उनको रस्सी से बांध दिया। उसके बाद लुटेरे कैश काउंटर से नकदी लेकर बैंक के बाहर खड़ी सफेद कार में बैठकर फरार हो गए। लुटेरों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर शराब ठेके के कर्मचारियों ने उनकी रस्सियां खोलीं।
थाना मजीठा के इंचार्ज कपिल शर्मा का कहना है कि बैंक शाखा का पौने दो बजे उन्हें फोन आया था। इसमें उसने बताया की गन प्वाइंट पर तीन लुटेरे बैंक से कैश लूटकर ले गए हैं। उन्होंने बैंक मैनेजर के बयान पर मामला दर्जकर लिया है। जांच जारी है। यदि सुरक्षा के मापदंडों पर बैंक खरा न उतरा तो उसके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।