फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loot with scientist in Ludhiana of Punjab

Ludhiana News: बैंक से पैसे निकलवा आ रहे साइंटिस्ट से 1.70 लाख की लूट, ड्राइवर ने की वारदात

Sun, 19 Feb 2023 09:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Feb 2023 09:26 PM IST
सार

थाना सदर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि इस वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि साइंटिस्ट के ड्राइवर राजा बाबू ने ही साथियों के साथ मिल अंजाम दिया है। पुलिस ने लूटकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से एक लाख 70 हजार रुपये की नकदी के साथ वारदात में इस्तेमाल दो पहिया वाहन बरामद किया है।

विज्ञापन
Loot with scientist in Ludhiana of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बैंक से पैसे निकलवाकर अपनी किरायेदार और ड्राइवर के साथ जा रहे मॉडल टाउन निवासी साइंटिस्ट रछपाल सिंह को बाइक सवार दो युवकों ने रास्ते में लूट लिया। आरोपियों ने हथियार के बल पर कार रुकवाई और पैसों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। किरायेदार छाबड़ा कॉलोनी निवासी गीता देवी ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन


थाना सदर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि इस वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि साइंटिस्ट के ड्राइवर राजा बाबू ने ही साथियों के साथ मिल अंजाम दिया है। पुलिस ने लूटकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से एक लाख 70 हजार रुपये की नकदी के साथ वारदात में इस्तेमाल दो पहिया वाहन बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में गीता देवी की शिकायत पर फुल्लावाल स्थित हरप्रीत कॉलोनी निवासी ड्राइवर राजा बाबू, भाईवाला कालोनी निवासी नरेश पासवान और फुल्लावाल स्थित आनंद विहार कॉलोनी निवासी सन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग रछपाल सिंह टीचर के साथ साइंटिस्ट भी रह चुके हैं और रिटायर्ड हो चुके हैं। उनका एक बेटा विदेश में रहता है और यहां गीता देवी उनके किरायेदार के साथ-साथ केयर टेकर भी है। राजा बाबू ड्राइवर काम करता है। रछपाल सिंह को किराये की आमदनी काफी है। राजा बाबू को सारा पता था कि बुजुर्ग के पैसे कहां से आते हैं। रछपाल सिंह ने बैंक से पैसे निकलवाने थे और राजा बाबू ने अपने दोस्तों के साथ मिल उसे लूटने की प्लानिंग बना ली।

आरोपी ने सारा बता दिया कि पैसे कहां से निकलवाने हैं और किस रास्ते से वह जाएगा। आरोपियों को यह भी बताया कि कहां लूट की वारदात को अंजाम देना है। दो दिन पहले गीता देवी और राजा बाबू के साथ मिल बुजुर्ग रछपाल सिंह ने मॉडल टाउन स्थित पीएनबी से पैसे निकलवाए।


डीएवी स्कूल के पास आरोपियों ने गाड़ी घेर ली और दो लाख रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी राजा बाबू की शमूलियत सामने आई। इसके बाद उसे काबू किया तो उसने सच्चाई उगल दी। उसी की निशानदेही पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पैसे बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed