फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loot of 3.5 lakh from maney transfer company employee

मनी ट्रांसफर कंपनी कर्मी से लूट ले गए साढ़े 3 लाख

Sat, 07 Nov 2015 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sat, 07 Nov 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
loot of 3.5 lakh from maney transfer company employee

पंजाब के लुधियाना में चार युवक मनी ट्रांसफर कंपनी के एक कर्मचारी से साढ़े 3 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। लुधियाना के दरेसी में कुलदीप नगर इलाके में वारदात अंजाम दी गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फिर मौके पर आए और उन्होंने पीड़ित पर ही उन्हें फंसाने के आरोप लगा दिया।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी के एसएचओ इंस्पेक्टर सतवंत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो सच सामने आ गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने गौरव बत्तरा, दीपी, भिंदा और डग्गू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विमल कुमार पे वर्ल्ड मनी ट्रांसफर में काम करता है। कंपनी का लॉटरी का काम भी है। आरोपी युवक वहां पर लॉटरी डालने के लिए आते थे। शुक्रवार रात को विमल अंदर बैठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी वहां पर आए और लॉटरी डाल कर चले गए। कुछ समय बाद आरोपी फिर से आए। दो युवक बाहर खड़े हो गए, जबकि दो युवक विमल के पास गए।

उन्होंने विमल को काबू कर उसके पास पड़ा साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी वाला बैग छीन लिया और फरार हो गए। कुछ देर बाद आरोपी लौटे और कहने लगे कि विमल उन पर झूठा आरोप लगा रहा है।


सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और कुछ ही दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उसमें आरोपी रुपयों से भरा बैग लेकर जाते दिखे। खुद को फंसता देख आरोपी फरार हो गए। थाना दरेसी के एसएचओ सतवंत सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed