फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loot in mohali, city crime news

जरबदस्ती रिश्तेदार बन कार में बिठाया फिर सोने का कड़ा उड़ाया

Fri, 09 Jun 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 09 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Loot in mohali, city crime news
जरबदस्ती रिश्तेदार बन कार में बिठाया फिर सोने का कड़ा उड़ाया
ठगों के गिरोह ने एक व्यक्ति को अपनी बातों में लगाया, फिर उसकी कार में बैठ कर उसका सोने का कड़ा उतार कर रफू चक्कर हो गए। लूट के शिकार हुए व्यक्ति ने इस संबंधी पुलिस को सूचित करके ठगों को काबू करने की मांग की है। 
विज्ञापन


वार्ड नंबर 1 निवासी हरनेक सिंह ने बताया कि वह सुबह रूपनगर मार्ग पर कुछ खरीदारी कर रहे थे कि उस समय उनके पास एक आई 20 कार आकर रुकी। कार में सवार महिलाओं ने उसके रिश्तेदार होने का दावा करते हुए कहा कि वह उसके घर को ही जा रहीं हैं और साथ में बैठकर कार से चलने के लिए कहा। हरनेक सिंह ने बताया कि उसने उनको न पहचानने के बारे में कहा, लेकिन दोनों महिलाओं के बार-बार कहने पर वो कार में बैठ गया। कार को मोना नामक व्यक्ति कार चला रहा था।   
विज्ञापन


हरनेक सिंह ने बताया कि उसने कुछ दूरी पर ही रेलवे ओबर ब्रिज के समीप चालक को कार मोड़ने के लिए कहा कि उसका घर इस तरफ है तो उन्होंने कार रोक ली और कहा कि पहले वह कार में बैठी एक महिला को छोड़ कर वापिस आते हैं। हरनेक सिंह ने कहा कि इसी दौरान वह कार में से उतर कर अपने घर को चला गया और घर पर कुछ देर में मेहमान आने की बात बताई। जब कुछ देर बाद उसका ध्यान अपने हाथ की तरफ गया तो पता चला की साढे़ तीन तोले सोने का कड़ा गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरनेक सिंह ने बताया कि जब कार वाले मेहमान घर न आए तो उसको सारी बात समझ में आ गई कि कार सवार ठग गिरोह उसके साथ ठगी कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि कार सवारों द्वारा चोरी किए सोने के कडे़ का मूल्य लगभग एक लाख रुपये से अधिक है। इसी दौरान हरनेक सिंह द्वारा इस संबंधी पुलिस को सूचित करके कार्रवाई और गिरोह को काबू करने की मांग की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed