फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   loot, husband wife loot, ludhiana loot, cctv footage, ludhiana police, ludhiana, punjab

लुधियाना में पति-बंधक को बंधक बनाकर लूटा, हमलावर CCTV में

Wed, 27 Apr 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 27 Apr 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
loot, husband wife loot, ludhiana loot, cctv footage, ludhiana police, ludhiana, punjab
घर में घुसते ही लुटेरों ने पहले कांता रानी के हाथ-पैर बांधे - फोटो : amarujala
भाई रणधीर सिंह नगर में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कपड़ा व्यापारी के बुजुर्ग माता पिता को उन्हीं के घर में बंधक बनाकर नौकर अपने साथियों के साथ सात लाख की नगदी और जेवर लूट ले गया। आरोपियों ने बुजुर्ग दंपति को रस्सी से बांध कर अलग-अलग कमरे में बंद कर दिया। कपड़ा व्यापारी संजय के पिता मदन लाल ने किसी तरह खुद को खोला और तुरंत इसकी जानकारी अपने बेटे को दी। सूचना मिलने के बाद एडीसीपी 3 परमजीत सिंह पन्नू, एसीपी रुपिंदर कौर सरां और थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी फरार होते समय पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कपड़ा व्यापारी संजय की शिकायत पर उसके पुराने नौकर केवल के साथ-साथ चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


कारोबारी संजय ने बताया कि वह सराभा नगर में रहता है। उसके पिता मदन लाल और माता काका रानी भाई रणधीर सिंह नगर के घर में रहते हैं। उनके पास पिछले चार साल से केवल नाम का व्यक्ति ड्राइवर था। वह पहले उनके पास था और अब उसकी बहन के पास काम कर रहा था। उसके पिता ने प्रापर्टी खरीदने के लिए सात लाख रुपये निकाले थे। संजय के मुताबिक मंगलवार को उसके बहनोई ने ड्राइवर केवल को भाई रणधीर सिंह नगर स्थित कोठी में दस्तावेज साइन करवाने के लिए भेजा। केवल उनकी कोठी में सुबह करीब साढ़े दस बजे आया था। उसके पिता मदल लाल ने उसे बैठाया और चाय पीने लगे।
विज्ञापन


इसके दस मिनट बाद चार व्यक्ति घर के अंदर घुसे। अंदर आते ही आरोपियों ने उसके माता-पिता को गन-प्वाइंट पर ले लिया। ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिल कर रस्सी से उनके माता-पिता के हाथ-पैर बांध दिए, इसके बाद उनके मुंह पर टेप लगा दी। विरोध करने पर एक लुटेरे ने उसके पिता का गला दबाया और उसकी बुजुर्ग मां को थप्पड़ मारे। लुटेरों ने उन्हें अलग अलग कमरों में बंद कर दिया और कमरे की अलमारी में रखे सात लाख रुपये, सोने के जेवर और अन्य सामान लूटकर भाग निकले। मदन लाल का कहना है कि उन्होंने किसी तरह अपने हाथ-पैर की रस्सी खोली। मुंह की टेप खोल बेटे संजय को कॉल किया और बाहर जाकर पड़ोसियों को बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुआ था प्रयास 
मदन लाल ने बताया कि उनके साथ पांच दिन पहले ही वारदात हो जानी थी। उनका ड्राइवर पांच दिन पहले भी दस्तावेज पर साइन करवाने आया था। उस समय भी जब वह अंदर बैठा हुआ था, तब तीन लोग अचानक घर के अंदर घुस आए। जब उसने पूछा तो उन्होंने कहा कि हमें साथ वाली कोठी में जाना था, गलती से यहां आ गए। 


जल्द काबू कर लिए जाएंगे आरोपी : एसएचओ
थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर वरुणजीत सिंह ने कहा कि पुलिस के हाथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लगी है। जिसमें ड्राइवर आरोपियों के साथ भाग रहा है। इससे साफ है कि वह भी आरोपियों के साथ मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी केवल और उसके चार साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed