{"_id":"6afb5446ef14efde100e2477","slug":"accusation-of-excavating-soil-from-a-pond-commotion-ensues-following-opposition-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-111510-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तालाब से मिट्टी खोदने का आरोप, विरोध करने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तालाब से मिट्टी खोदने का आरोप, विरोध करने पर हंगामा
विज्ञापन
मुरादनगर। कन्नौजा गांव में सार्वजनिक तालाब से मिट्टी खोदने का विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ गाली गलौज और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया और थाने में तहरीर दी।
कन्नौजा गांव निवासी विपिन त्यागी, मनीष त्यागी, दीपक त्यागी, गर्वित त्यागी, मोहित और अंकुर आदि का आरोप है कि कुछ लोग सार्वजनिक तालाब से अवैध रूप से मिट्टी खोद रहे हैं। तालाब के पास ही छोटे बच्चों का कब्रिस्तान है, जहां बच्चों को दफनाया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी खोदने के कारण तालाब में काफी गहरा गड्ढा हो गया है। इससे बारिश के दौरान कब्रिस्तान के अवशेषों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं, गहरे गड्ढे में किसी व्यक्ति या पशु के गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज कर हाथापाई और अभद्रता की। मामले की जानकारी मिलने पर गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष गुलशन राजपूत, निशांत त्यागी खिंदौड़ा, सागर त्यागी और शिवम चौधरी समेत हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज का कहना है कि डीएम के आदेश पर किसी संस्था द्वारा गांव के तालाब का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। ग्रामीणों की तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
बिना अनुमति 16 पेड़ काटे
वन रक्षक निशांत वर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर मौके पर जांच की गई। जांच में बिना अनुमति छोटे-बड़े करीब 16 पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराकर पेड़ काटने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।