फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loot gang, loot gang arrested, chandigarh loot, vehicle loot, chandigarh police, chandigarh

कुल्हाड़ी के बल पर लूटने वाला गिरोह पकड़ा, 4 लुटेरे गिरफ्तार

Tue, 01 Mar 2016 04:52 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Mar 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
loot gang, loot gang arrested, chandigarh loot, vehicle loot, chandigarh police, chandigarh

कुल्हाड़ी के बल पर चोरी के वाहनों पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 युवकों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गैंग के सरगना सेक्टर-25 निवासी सागर उसके साथी रामदरबार फेज-2 निवासी सूरज, सुरजित और गांव फैदा निवासी संदीप के रूम में हुई है। जबकि उनका एक साथी शंकर अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों की गिरफ्तारी से क्राइम ब्राच ने 20 मामलें सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन


उनसे 3 गाड़िया, 11 दोपहिया वाहन, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। उक्त आरोपियों से वह कुल्हाड़ी और चाकू भी बरामद कर लिया है। जिनके दम पर वह लूट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। आरोपी वाहनों को एक जगह से चोरी कर उनका इस्तेमाल लूट, स्नेचिंग की वारदातों के लिए करने के बाद फिर उन्हें कही भी छोड़ कर फरार हो जाते थे। इनकी गिरफ्तारी से एक रात में हुई लूट की चार वारदातों का मामला भी सुलझा है।
विज्ञापन


आरोपियों ने 8/9 की रात को सैक्टर-48/49 डिवाइडिंग रोड पर एक व्यक्ति का आटो लूटा था। उसके बाद उसपर सवार होकर सैक्टर-24 के पुलिस बीट बाक्स के पहुंचे थे। यहां उन्होने कुल्हाड़ी के बल पर धनास के मकान नंबर-224 में रहने वाले शिव राम को घेर कर उसका मोबाइल फोन छीना था। इसके बाद वह अटावा चौक के पास पहुंच थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां उन्होंने साइकिल पर जा रहे अटावा के रवि को रोक कर उसे कुल्हाड़ी दिखाकर उसका मोबाइल फोन व उसके जेब से 5 हजार की नकदी छीनी थी। इसके बाद वह आटो को सैक्टर-17 में ले गए थे। जहां खुड्डा लाहौरा की कालोनी नंबर-1 के मकान नंबर-110 निवासी मुकेश शर्मा ने आटो हायर किया था।

जैसे ही आटो चालक खुड्डा लाहौरा के पास पहुंचे तो तीनों में एक ने मुकेश से मारपीट करनी शुरू कर दी थी। इसी बीच मुकेश आटो से नीचे गिर गया था। इसके बाद उस पर कुल्हाड़ी से जब वार किया गया तो किसी तरह उसने अपने आप को बचा लिया था और उनकी कुल्हाड़ी छीन ली थी। सूचना मिलने पर पुलिस आरोपियों के पीछे भी लगी थी। लेकिन आरोपी आटो छोड़ वहां से फरार हो गए थे।

हर साल देते थे इस तरह की वारदात को अंजाम
आरोपी हर साल एक आटों को लूट कर इस तरह की वारदात को अंजाम दिया करते थे। 2014 से वारदातों को अंजाम देते आ रहे है। एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि नाबालिग होने के कारण आरोपियों के नामों को गुप्त रखा जाता था। जिसका फायदा उन्हें मिलता था।

नाबालिग होने के कारण वह जल्दी छुट कर वापस आ जाते और फिर वारदातों को अंजाम देना शुरू कर देते। वर्ष 2014 और 2015 के जनवरी माह मे आरोपियों ने आटों को लूट कर इस तरह लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। जिनके बाद उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। वर्ष 2016 में उन्होनें फरवरी माह में भी इस तरह आटों को लूटकर वारदात दिया था। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है।

जगतपुरा में बनाया अपना गोदाम


आरोपियों ने सैक्टर-48 के सामने पड़ने वाले गांव के पास गुजरने वाली रेलवे लाईंन के नीचे अपना गोदाम बनाया हुआ था। यहां पर आरोपियों ने एक थोड़ा चौड़ा रास्ता बना कर वहा जमीन खोद रखी थी। वही पर सामाने और बिस्तर रखा हुआ था। आरोपी कई दिनों तक वही पर रह कर अपना गुजारा करते थे।


नशे के आदि है सभी आरोपी:
सभी आरोपी नशेड़ी प्र्वति के है। नशा पूरा करने और अपनी मौज मस्ती के लिए वह लूट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। इसी के लिए वह वाहन भी चोरी किया करते थे।

किस पर कितने मामलें दर्ज :
- गैंग के मुख्य सरगनाह 20 वर्षीय सागर पर दो दर्जन से अधिक अपराधिक मामलें दर्ज है। आरोपी ने 12 साल की उमर में ही आपराध करने शुरू कर दिए थे।
- 24 साल के सुरज पर चोरी और स्नैचिंग के दो मामलें दर्ज है।
- 19 साल के सुरजित नशे की प्र्वति और बेरोजगारी के कारण इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया करता था। उसपर भी कई मामलें दर्ज है।
- 20 साल के संदीप पर भी अपराधिक मामलें दर्ज
- संदीप और सुरजित वर्ष 2014 से एक साथ इस तरह की वारदातों को अंजाम देते आए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed