{"_id":"6af89708b4504a9fe50248fa","slug":"body-of-a-tile-mason-found-hanging-from-a-ceiling-fan-hook-in-a-room-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-169077-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कमरे में पंखे के हुक से लटका मिला टाइल्स मिस्त्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कमरे में पंखे के हुक से लटका मिला टाइल्स मिस्त्री का शव
विज्ञापन
सोनू उर्फ नंदकुमार गौड़ (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के मोहसिनपुर मंसूरपुर मोहल्ले में शुक्रवार देर रात टाइल्स मिस्त्री सोनू उर्फ नंदकुमार गौड़ (30) का शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
छोटे भाई राजकुमार के मुताबिक नंदकुमार टाइल्स मिस्त्री थे। उनका विवाह नहीं हुआ था। वह पिछले दो वर्षों से मुंबई में टाइल्स लगाने का ठेका लेते थे। नवरात्र में वह घर लौटे थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे राजकुमार उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने कमरे में पहुंचे। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। नंदकुमार का शव पंखे से लटका था। उनकी चीख सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शव को नीचे उतारा गया। रात करीब 11 बजे पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।
मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी मौत से मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर कॉल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।