फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   liv in partner rape everyday

लिव इन पार्टनर से प्यार के बदले रेप

Tue, 30 Sep 2014 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Tue, 30 Sep 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
liv in partner rape everyday

लिव इन रिलेशनशिप में रहे, प्यार किया, बच्चा होने पर शादी को बोला तो घर से ही निकाल दिया। मामला, हरियाणा के फतेहाबाद का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज कर आरोपी जमींदार को गिरफ्तार कर लिया है। लिव इन रिलेशनशिप की जानकारी मिलने पर महिला का पति उसको पहले ही तलाक दे चुका है। पहले से महिला एक बच्चे की मां है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय युवती की शादी 2002 में हुई थी। उसके पति को गांव झलनियां में विष्णु जमींदार के पास काम मिला तो वह अपने परिवार के साथ वहीं रहने लगा। महिला के अनुसार जमींदार उसके घर आने जाने लगा। कई बार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसके पति को हिसार में काम मिल गया और वह कभी-कभी घर आने लगा।

विज्ञापन

पति ने अपनाने से किया इंकार

liv in partner rape everyday

इस दौरान भी जमींदार उसके घर आता जाता रहा। गर्भ ठहरने का पता चलने पर महिला के पति ने उसको अपनाने से मना कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर जमींदार ने उसका पति से तलाक करवा दिया।

महिला ने बताया कि तलाक के बाद विष्णु उसको शादी का झांसा देता रहा और उसके साथ दुराचार करता रहा। इस दौरान उसका बच्चा भी हुआ। महिला ने आरोप लगाया है कि 22 सितंबर को जमींदार उसे हिसार के एक होटल में ले गया। वहां उसने साथ शारीरिक संबंध बनाया।

शादी को कहा तो घर से निकाला

liv in partner rape everyday

जब उसने शादी के लिए कहा तो जमींदार ने उसने शादी से मना कर दिया। महिला ने बताया कि जमींदार पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। जमींदार द्वारा शादी से मना करने पर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला गुहार लेकर पुलिस के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक पर दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर भादस. 376(2) (एन) के तहत मामला दर्ज कर विष्णु को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed