फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Little Girl Accident, School Chairperson Arrest

बच्ची के साथ हादसाः स्कूल चेयरपर्सन अरेस्ट

Sat, 19 Apr 2014 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला Updated Sat, 19 Apr 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
Little Girl Accident, School Chairperson Arrest

घर छोड़ने आई दुर्गा पब्लिक स्कूल की वैन से चार साल की मासूम के कुचले जाने के मामले में पुलिस ने स्कूल की चेयरपर्सन रीटा सिंगला और वैन ड्राइवर मोहाली जिले के गांव बेहड़ा निवासी जैन सिंह पुत्र जीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से जमानत मिल गई।

विज्ञापन


इससे पहले मृतक बतौड़ गांव निवासी निताशा (केजी की छात्रा थी) के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर स्कूल प्रबंधन और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वीरवार को पुलिस चौकी के पास हाईवे पर करीब ढाई घंटे का जाम लगाया था।
विज्ञापन


आरोपी ड्राइवर पर तो पहले से ही मामला दर्ज था, लेकिन ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद वीरवार को स्कूल प्रबंधन पर भी केस दर्ज कर लिया गया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें शुक्रवार का अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
दुर्गा पब्लिक स्कूल की वैन बुधवार को बतौड़ निवासी संदीप कौर की चार वर्षीय बेटी निताशा (केजी की छात्रा) को छोड़ने घर आई। घर के ठीक सामने वैन रुकी और ड्राइवर ने निताशा को रांग साइड उतार दिया।

जैसे ही निताशा वैन से उतरकर अपने घर की तरफ सड़क पार करने लगी, ड्राइवर ने वैन चला दी और स्कूल वैन के पहियों के नीचे आ गई।

इसके बाद घबराहट में ड्राइवर ने वैन को बैक कर दिया, जिससे वैन दोबारा निताशा के ऊपर से गुजर गई थी। इससे निताशा की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed