फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Little Boy Kidnapped, Give Information, Get 51 Thousand Reward

इस मासूम का सुराग दो, 51 हजार ईनाम पाओ

Tue, 03 Feb 2015 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़ Updated Tue, 03 Feb 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
Little Boy Kidnapped, Give Information, Get 51 Thousand Reward

गांव बलौंगी की आजाद नगर कालोनी से 27 जनवरी को लापता हुए तीन वर्षीय मनीष का 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। इस संबंध में जांच कर रही बलौंगी पुलिस के साथ अब सीआईए स्टाफ भी बलौंगी में ही कैंप लगाकर बैठ गया है।

विज्ञापन


अब पुलिस ने सूचना देने वाले को 51 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा कर दी है। पुलिस ने इस इनामी घोषणा संबंधी दो तरह के रंगीन विज्ञापन छपवाए हैं जोकि हिंदी भाषा में है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जहां इश्तिहार गलियों में चिपकाए जा रहे हैं वही लोगों तक सूचना पहुंचाने के लिए मीडिया का सहारा लेते हुए छोटे हैंडबिल साइज के विज्ञापन समाचार पत्रों में डलवा कर बुधवार को बंटवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि इसी तरह मीडिया का सहारा लेते हुए पुलिस द्वारा केबल नेटवर्क पर भी विज्ञापन चलवा दिया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस बच्चे को ढूंढने का हर संभव प्रयास कर रही है। मंगलवार को सीआईए स्टाफ की टीम ने इंस्पेक्टर जरनैल सिंह अध्यक्षता में सर्च अभियान चलवाया।

क्या है मामला:

3 वर्षीय मनीष का परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। बच्चे का पिता परमेश्मर व मां गायत्री मोहाली औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करते है, जिसके चलते वह मनीष को मकान मालकिन उर्मिला देवी के पास छोड़ जाते थे जिसे बच्चा संभालने के लिए 400 रुपये प्रतिमाह देते थे।


उर्मिला 27 जनवरी को दोपहर ढाई बजे घर पर ही सब्जी बना रही थी कि बच्चा घर से बाहर था। उसे एक रेहड़ी के पास खड़ा देखा गया, लेकिन बाद में उसका कुछ पता नहीं चला। इस मामले में गुमशुदा होने संबंधी पुलिस ने इश्तिहार जारी किया, लेकिन कोई सफलता नही मिली। अब पुलिस ने इनामी राशि घोषित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed