फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Life term to mother for daughter murder

मासूम बेटी की हत्या करने वाली मां को उम्रकैद

Tue, 22 Apr 2014 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Apr 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
Life term to mother for daughter murder

डेढ़ साल की मासूम बच्ची का गला दबाकर हत्या करने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके अग्रवाल की अदालत ने मंगलवार को यमुनानगर निवासी महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी महिला पर बीस हजार रुपये जुर्माना भी किया।

विज्ञापन


फैदा गांव निवासी ममता की डेढ़ साल की बच्ची की मौत 10 मई 2013 को हो गई थी। ममता ने मामले की जानकारी अपने पति सोनू को दी और मकान मालिक मेवा सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


पुलिस ने जब पूछताछ की तो ममता ने अपनी बच्ची की हत्या का आरोप पड़ोस में रहने वाली महिला अनीता पर लगा दिया। जांच में पता चला था कि ममता का कुरुक्षेत्र के युवक से प्रेम संबंध था। प्रेमी ने ममता से कहा था कि यह बच्ची उसकी है, जबकि मां इस बात को उजागर नहीं होने देना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जब प्रेमी ने दबाव बनाया तो ममता ने बच्ची की गला घोट कर हत्या कर दी थी। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने फैदा गांव निवासी मेवा सिंह की शिकायत पर ममता के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार किया था।

अदालत ने कहा...जिन हाथों से प्यार पाना था उन्हीं ने गला दबा दिया
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मां होना एक महिला के लिए दुनिया का सबसे बड़ा सौभाग्य है। मां और बच्चे से बड़ा कोई भी इस दुनिया में पवित्र रिश्ता नहीं है।

सामान्य परिस्थिति में अगर बच्चे को मामूली चोट लग जाए तो मां सहन नहीं कर पाती। डेढ़ साल की बच्ची की हड्डियां भी कमजोर थीं। अभी तो बच्ची को सिर्फ अपनी मां ही दिखाई देती है।


जिन हाथों में बच्ची को प्यार पाना था उन्हीं हाथों ने मासूम बच्ची को गला दबाकर हत्या कर दी। ममता पर हत्या का मामला साबित होता है। परिस्थिति के अनुसार महिला की उम्र को देखते ही मामले को अति गंभीर नहीं माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed