{"_id":"5064217e05795515f7f33a82867d3997","slug":"lic-advisor-arrested-with-heroine-in-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन समेत LIC की एडवाइजर गिरफ्तार, खुले कई राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरोइन समेत LIC की एडवाइजर गिरफ्तार, खुले कई राज
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 30 May 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसते हुए एक महिला समेत तीन लोगों को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मटौर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात वाईपीएस चौक पर नाका लगा रखा था। रात करीब साढ़े 12 बजे चंडीगढ़ की ओर से एक फोर्ड फिगो कार आई। जिसे एक महिला चला रही थी। जैसे ही नाके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कार चालक महिला को कार रोकने के लिए कहा, तो वह ने बहस करने लगी।
जब पुलिस कर्मियों ने महिला की गाड़ी की चेकिंग की तो उसमें दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान मनप्रीत कौर (30) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि सेक्टर-34 स्थित एलआईसी आफिस में वह एडवाइजर के पद पर कार्यरत है। जबकि, फेज-7 में उसने किराये पर घर ले रखा है।
विज्ञापन
वहीं, उसने बताया कि फ्रेंड सर्किल में कुछ लोगों को हेरोइन लेने की आदत है, जिससे उसे यह आदत लगी। वहीं, उसने बताया कि वह अपने पक्के ग्राहकों को हेरोइन की सप्लाई करती थी। पुलिस ने शनिवार को उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने महिला को नाभा जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ का कारोबारी हेरोइन समेत गिरफ्तार
मटौर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात-3-7 की लाइटों पर नाका लगा रखा था। इस दौरान चंडीगढ़ की तरफ से आ रही आइकॉन गाड़ी को पुलिस ने रोका। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
आरोपी की पहचान रविंदर निवासी सेक्टर-46 चंडीगढ़ के रूप में हुई। वह मूलरूप से तलवंडी शोभा सिंह तरनतारन का रहने वाला बताया जा रहा है। जबकि उसने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित कार बाजार में कारें खरीदने और बेचने का काम करता है। वहीं, काफी समय से ड्रग तस्करी के कारोबार में लगा हुआ था
खालसा कॉलेज के पास से हेरोइन समेत काबू
फेज-3ए स्थित खालसा कॉलेज के सामने से गुजर रही सड़क पर पर पुलिस ने नाका लगा रखा था। इस दौरान जब पुलिस ने वहां से गुजर रहे एक युवक को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा।
पुलिस ने युवक को घेरकर दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को युवक के पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। युवक की पहचान गुरजीत सिंह के रूप में हुई है। वह गांव टंड तरनतारन का रहने वाला बताया जा रहा है।