लॉ छात्रों ने महिला कांस्टेबल से की अश्लील हरकत, पुलिस पर अभद्र टिप्पणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन एमडीयू के एलएलबी विभाग के छात्रों ने ड्यूटी कर रही महिला कांस्टेबल के साथ छेड़खानी कर दी। कानून के छात्रों पर अश्लील टिप्पणी करने का भी आरोप है।
पुलिस कर्मचारी की सतर्कता से दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। महिला थाने में महिला कांस्टेबल की शिकायत पर दोनों युवकों पर छेड़छाड़ और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला कांस्टेबल ने बताया है कि वह फरीदाबाद के एक गांव की रहने वाली है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी गुरुग्राम के एक थाने में है। युवा महोत्सव की वजह से उसकी ड्यूटी एमडीयू में लगाई गई है।
उसे अंडमान निकोबार के प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा में तैनात किया गया था। शुक्रवार शाम प्रतिनिधिमंडल को किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाना था। इस पर महिला कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल की पार्किंग में खड़ी हो गई।
तभी चार युवक उधर पैदल आये। चारों ने महिला कर्मचारी के पास आते ही अश्लीलता शुरू कर दी। महिला कर्मचारी व पुलिस विभाग पर अभद्र टिप्पणी की। इस पर महिला कर्मचारी ने विरोध किया।
पुलिस विभाग पर भी उठाए सवाल
इसके बाद महिला कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सोनीपत के आहुलाना निवासी रवि को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में रवि ने बताया कि वह एमडीयू से एलएलबी कर रहा है।
इसके बाद उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की गई। रवि ने बताया कि उसके साथ कन्हेली निवास अनुराग था। पुलिस के आने की भनक लगने के बाद वह भाग गया।
पुलिस विभाग पर भी उठाए सवाल
कानून की पढ़ाई कर रहे युवकों ने महिला कर्मचारी पर ही नहीं उस विभाग पर भी सवाल उठाए जिसमें कर्मचारी काम कर रही है। आरोप है कि युवकों ने महिला कर्मचारी से कहा कि वह इतने खराब विभाग में क्यों काम कर रही है?
इसके अलावा भी उन्होंने महिला कर्मचारी पर टिप्पणी की। हालांकि इससे पुलिस कर्मचारी कमजोर नहीं हुई। उसने युवकों का तब तक पीछा किया जब तक पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची।
पुलिस शनिवार को पकड़े गए युवकों को कोर्ट में पेश करेगी। मामले में जांच अधिकारी महिला एएसआई बिमला ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।