फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Law Deptt Secretary Kidnapped, Thrown in Kurali after Lootpat

चंडीगढ़ से अवर सचिव किडनेप, कुराली में फेंका

Tue, 08 Jul 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Jul 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
Law Deptt Secretary Kidnapped, Thrown in Kurali after Lootpat

हरियाणा विधि विभाग के अवर सचिव को लुटेरों ने चंडीगढ़ से कार समेत किडनेप कर कुराली में फेंक गए। लुटेरे जाते समय उनसे कार व नगदी छीन ले गए। गनीमत यह रही कि अपराधियों ने उन पर कोई जानलेवा वार नहीं किया। अवर सचिव एक राहगीर से सौ रुपये उधार मांग कर जैसे-तैसे चंडीगढ़ पहुंचे।

विज्ञापन


अवर सचिव ईश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि चार बदमाश सोमवार सुबह 6 बजे उनका अपहरण कर उन्हें पीटते हुए कुराली ले गए। कुराली पहुंचने से पहले ही उन्होंने ईश्वर सिंह से पर्स, घड़ी छीन ली और फिर कुराली में एक खेत में फेंक कर उनकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी ले गए।
विज्ञापन


कार में ईश्वर सिंह का मोबाइल फोन भी था। सेक्टर-36 पुलिस ने ईश्वर सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ईश्वर सिंह ने बताया कि बदमाश उसे शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी भी दे रहे थे। इस बीच, पुलिस ने दावा किया है कि सेक्टर-38 के पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को छोड़ने बस स्टैंड जा रहे थे अवर सचिव

Law Deptt Secretary Kidnapped, Thrown in Kurali after Lootpat

सेक्टर-7 निवासी ईश्वर सिंह अपने बेटे को जालंधर के लिए बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए डिजायर कार में आए थे। कार बस स्टैंड के बाहर मोड़ पर पार्क करने के बाद वह अपने बेटे विजय को छोड़ने चले गए। बेटे की जालंधर में बैंक आफ इंडिया में पीओ की नौकरी लगी है। बड़े बेटे की नौकरी का आज पहला दिन ही है।

ईश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटे को छोड़ने के बाद जब वह अपनी कार में सेक्टर-43 में जिला अदालत के पास पहुंचे तो मारुति कार में चार बदमाश आए, जिन्होंने उससे सेक्टर-17 बस स्टैंड का रास्ता पूछा। इतने में तीन बदमाश मारुति से बाहर आए और उनमें से एक ने डिजायर गाड़ी की चाबी छीनते हुए कहा कि आप पीछे एक्सीडेंट करके आए हैं।

इतने में बाकी दो बदमाशों ने ईश्वर सिंह को पिछली सीट पर धकेल दिया और जमकर पिटाई भी की। ईश्वर सिंह के मुंह पर उन्हीं की कार में पड़ा तौलिया भी डाल दिया।

ईश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि पीठ के पीछे बदमाशों ने एक नुकीली चीज लगा दी, जिसे वह पिस्तौल कह रहे थे। बस स्टैंड से लेकर कुराली तक बदमाश ईश्वर सिंह को शांत रहने की धमकी देते रहे। रास्ते में बदमाशों ने ईश्वर सिंह और उनकी प्रापर्टी के बारे में पूछा।

मोबाइल नहीं रखते ईश्वर सिंह

Law Deptt Secretary Kidnapped, Thrown in Kurali after Lootpat

ईश्वर सिंह अपने पास मोबाइल भी नहीं रखते हैं। बड़े बेटे ने ही जालंधर जाने से पहले रविवार को ईश्वर सिंह को नया मोबाइल फोन लेकर दिया। ईश्वर सिंह पंचकूला में नए घर का निर्माण कर रहे हैं। शहर के सेक्टर-7 में सरकारी मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं। ईश्वर सिंह की लूटी हुई कार भी लोन पर है, जिसकी ईश्वर सिंह किस्तें अदा करते हैं।

डकैती वाले गिरोह के सदस्यों का हाथ
पुलिस को संदेह है कि हरियाणा विधि विभाग के अवर सचिव ईश्वर सिंह से हुई वारदात में खुड्डा अलीशेर में डाका डालने वाले गिरोह का हाथ हो सकता है। उन डकैतों ने भी वारदात में लूट की फॉर्च्यूनर गाड़ी इस्तेमाल की थी। इसे उन्होंने जीरकपुर के शंभू बैरियर के पास से लूटा था।

अलग-अलग उम्र के
लूट करने वाले सभी बदमाश अलग-अलग उम्र के हैं। ईश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि मारुति सवार बदमाशों ने उसे रोका और उनमें से तीन उनकी कार में बैठ गए। वहीं एक पीछे-पीछे मारुति में आता रहा। तीन बदमाशों में से एक की आयु 48 दूसरे की 28 और तीसरे की 18 से 20 साल के आसपास है। वे पंजाबी और हिंदी में बात कर रहे थे।

एसएसपी भी पहुंचे
सेक्टर-36 के थाने में एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल भी ईश्वर सिंह से पूछताछ करने पहुंचे। यही नहीं डीएसपी साउथ एसएस मलिक और सेक्टर-36 थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ईश्वर सिंह के साथ पहले सेक्टर-43 में घटनास्थल पर पहुंचे और फिर कुराली में जहां उन्हें फेंका गया था। सूचना मिलने पर ईश्वर सिंह के साथ काम करने वाले कर्मचारी भी उनके घर पहुंचे। उनके सहयोगी पवन कुमार ने बताया कि ईश्वर सिंह का काफी शांत स्वभाव है। उनकी किसी ये दुश्मनी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed