{"_id":"546f5fbcc0a0483c62a90ff30f8450b7","slug":"land-in-the-name-of-selling-40-million-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बेचने के नाम पर 40 लाख की ठगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन बेचने के नाम पर 40 लाख की ठगी
अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 10 Jan 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
सिटी पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर जमीन बेचने के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोप है कि चंडीगढ़ निवासी दंपती सहित तीन लोगों ठगी करके पैसे ऐंठ लिए। गांव रजिंदरगढ़, फतेहगढ़ साहिब निवासी इकबाल सिंह ने वर्ष 2011 में एसएसपी को दी गई शिकायत में बताया था कि उसने वर्ष 2005 में खरड़ क्षेत्र में कुल 58 मरला जमीन खरीदने के लिए चंडीगढ़ सेक्टर 48ए निवासी दंपती सोहन सिंह, हरजिंदर कौर के साथ गांव पलसौरा निवासी महिंदर सिंह के माध्यम से सौदा किया था, जिसके ऐवज में चार बार में 49 लाख रुपये बतौर बयाना आरोपियों को दिए थे।
लेकिन, आरोपियों निर्धारित समय पर ना तो उसे जमीन की रजिस्ट्री करवाई और ना उसके रुपये वापस किए। रुपये मांगने पर टालमटोल करते रहे।
इसके बाद मामले की जांच इओ विंग को दी गई। डीएसपी देहात और एसपी हेडक्वार्टर की सहमति के बाद सिटी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन