फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   land deal in 70 million

जमीन का सौदा करना चाहते हैं तो ऐसे लोगों से बचकर रहें

Mon, 02 Dec 2013 09:18 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 02 Dec 2013 09:18 AM IST
विज्ञापन
land deal  in 70 million
जिस जमीन का पहले ही किसी से सौदा हो चुका था, उसे फिर से किसी और को बेचने का एग्रीमेंट कर लिया। खास बात यह है कि जमीन का मालिकाना हक नहीं होते हुए भी यह सौदा किया गया।
विज्ञापन


आखिरकार, भंडाफोड़ हो गया और मामला पुलिस तक पहुंचा। आरोप लगे कि चंडीगढ़ निवासी खरीदार के 46 लाख रुपये भी नहीं लौटाए गए। ईओडब्ल्यू में जांच के बाद दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर-44 निवासी मनजीत सिंह किसी जानकार के मार्फत पिंजौर के मढ़ावालां निवासी रन सिंह व जीत राम के संपर्क में आए।

मनजीत सिंह इस एरिया में जमीन खरीदना चाहते थे। रन सिंह ने उन्हें नानकपुर-मढ़ावालां रोड पर जमीन दिखाई और यह जमीन मनजीत को पसंद आ गई।

इसका सौदा 70 लाख रुपये में हो गया और मनजीत ने 46 लाख रुपये बयाना दे दिए। एग्रीमेंट में जमीन को जाने वाले रास्ते की चौड़ाई 150 फुट दिखाई गई, लेकिन कुछ समय बाद मनजीत को पता चला कि रास्ता इतना चौड़ा नहीं है। वह खेत को जाने वाला गोहर है। इस बात पर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच रन सिंह ने यह जमीन किसी और को बेचने का सौदा कर लिया, जबकि एक बयाना मनजीत सिंह से पहले ही लिया जा चुका था। उससे पहले एक और बयाना किसी अन्य से भी लिया जा चुका था।


इस गोलमाल का पता चलने पर जब मनजीत ने पैसे वापस मांगे तो उन्हें पैसे वापस नहीं लौटाए गए। इसके बाद मनजीत ने पुलिस को शिकायत दी और जांच के लिए मामला ईओडब्ल्यू में पहुंचा।

इसके बाद रन सिंह व जीत राम के खिलाफ पिंजौर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed