{"_id":"56fbe1694f1c1bc84ff00d21","slug":"lady-science-teacher-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर की चपेट में आने से महिला टीचर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिप्पर की चपेट में आने से महिला टीचर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 31 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट में टीचर की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली में पपराली रोड पर बुधवार दोपहर टिप्पर की चपेट में आने से चंडीगढ़ निवासी साइंस टीचर की मौत हो गई। वह कुराली के इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कार्यरत थीं। हादसा स्कूल की छुट्टी के बाद हुआ। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से भाग गया। हालांकि, पुलिस ने टिप्पर की पहचान कर ली है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, स्थानीय इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की टीचर रीतू धीमान (30) पत्नी मनीष धीमान निवासी सेक्टर-37सी चंडीगढ़ बुधवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद एक्टिवा नंबर सीएच01 एडी 5304 से घर जा रहीं थीं। इस दौरान पपराली रोड पर स्कूल पास ही वह टिप्पर की चपेट में आ र्गइं।
विज्ञापन
हादसे में रीतू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने ही शहरवासी और स्कूल स्टाफ घटनास्थल पर पहुंच गया। स्कूल के डायरेक्टर अशोक कौशल ने बताया कि रीतू स्कृल की ही छात्रा थीं।
विज्ञापन
एमएससी, बीएड करने के बाद से वह स्कूल में बतौर साइंस टीचर कार्यरत थीं। वहीं, टीचर के परिवार के सदस्यों ने बताया कि रीतू गर्भवती थीं। साथ ही उसका एक वर्ष का बेटा भी है। एसएचओ अमरबीर सिंह ने बताया कि टिप्पर की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव खरड़ के अस्पताल में भेज दिया है।