फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lady Murdered Daughter after Dispute with Husband in Ludhiana of Punjab

झगड़े के बाद पति को सबक सिखाने के लिए मार दी डेढ़ साल की बेटी, बताया कैसे अंजाम दी वारदात

Mon, 04 Mar 2019 10:11 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 04 Mar 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Lady Murdered Daughter after Dispute with Husband in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर
पति के साथ झगड़ा हुआ और फिर उसे सबक सिखाने के लिए महिला ने अपनी ही डेढ़ साल की बेटी को मार डाला। पुलिस पूछताछ में बताया कैसे अंजाम दी वारदात। घटना पंजाब के लुधियाना में जीवन नगर की है। एक महिला ने पति से झगड़े के बाद रात करीब डेढ़ बजे अपनी डेढ़ साल की बच्ची का मुंह तकिये से दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक बच्ची के चाचा धर्मनाथ ने बताया कि उसके भाई गुड्डू की शादी तीन साल पहले सुनीता के साथ हुई थी। सुनीता के मायके पिपल वाला चौक के पास रहते हैं। शादी के कुछ समय बाद ही सुनीता-गुड्डू के बीच झगड़ा होने लगा। झगड़ा करने के बाद सुनीता अपने मायके चली गई। दो-तीन बार दोनों के बीच समझौता भी हुआ था।
विज्ञापन


अब वह काफी समय से अपने परिजनों के पास ही रह रही थी। शनिवार को अचानक ही वह अपने पति के पास वापस आ गई और देर रात उसने बच्ची को मार दिया।

पति को सबक सिखाना चाहती थी

एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि सुनीता अपने पति को सबक सिखाना चाहती थी। वह शनिवार दोपहर को परिजनों को बताकर पति के पास आ गई थी। रात को पति को सोया देखकर उसने मासूम के मुंह पर तकिया रख उसकी सांसें रोक दीं। इसके बाद शोर मचा दिया कि बच्ची उठ नहीं रही।

परिजन पहले बच्ची को निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में सुनीता बच्ची की हत्या के बोझ को दबा नहीं सकी और फूट पड़ी। अस्पताल में उसने सभी के सामने बोल दिया कि पति से बदला लेने के लिए उसने अपनी बेटी को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed