फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady killed husband in ludhiana of punjab

पति के साथ महिला की दरिंदगी की कहानी सुन कांप जाएंगे, मां-बाप की चीखें निकल गई थीं

Wed, 23 May 2018 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 23 May 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
lady killed husband in ludhiana of punjab
woman arrest
जिसके संग सात फेरे लिए, उस पति के साथ महिला ने वो दरिंदगी की कि जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। मां-बाप चींखने लगे थे। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
विज्ञापन


न्यू राजगुरु नगर में झगड़े के बाद नाराज महिला ने पति का गला दबा दिया और फिर मोटे सरिए से पति के सिर पर वार कर उसकी आंखें तक फोड़ डाली। कमरे के बाहर सो रहे मृतक के माता-पिता को इसकी भनक तक नहीं लगी। वारदात के बाद आरोपी कमरे को कुंडी लगा कर पास ही रेलवे लाइनों पर चली गई।

लेकिन उसे रेलवे फाटक पर मौजूद गार्ड ने देख लिया और वह उसे वापस उसके कमरे तक ले आया। तब बाकी घरवालों को घटना का पता चला। थाना सराभा नगर की पुलिस ने मृतक सुरिंदर कुमार (40) का शव कब्जे में लेकर उसकी पत्नी ननकी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। ननकी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

शराब पीकर अकसर झगड़ा करता था पति

lady killed husband in ludhiana of punjab
wife beaten
घटना रविवार रात की है। न्यू राजगुरु नगर, बादाम वाले बाग के पास स्थित क्वार्टर में सुरिंदर कुमार, अपनी पत्नी ननकी, तीन बच्चों और माता-पिता के साथ रहता था। सुरिंदर मूल रूप से यूपी के जिला उन्नाव के गांव तल्वापिछवाड़ा का रहने वाला है।

पिछले कई साल से वह परिवार के साथ लुधियाना में ही रह रहा था और यहां राजमिस्त्री का काम करता था। वह कभी-कभी शराब भी पीता था। इसलिए उसका अक्सर ननकी से झगड़ा होता रहता था। रविवार रात सुरिंदर और ननकी कमरे में सो रहे थे। जबकि सुरिंदर की मां रामरानी और पिता शिवलाल, दोनों पोतों और एक पोती के साथ बाहर आंगन में सो रहे थे।

रात करीब 12 बजे सुरिंदर और ननकी में झगड़ा हो गया। इसके बाद गुस्से में आई ननकी ने लोहे के सरिये से पहले सुरिंदर का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। गुस्सा शांत न हुआ तो उसने सुरिंदर के सिर पर सरिए से कई वार किए और उसकी दोनों आंखें फोड़ डाली। इसके बाद ननकी कमरे को बाहर से कुंडी लगाकर चली गई। कमरे के बाहर सो रहे सुरिंदर के माता-पिता, बच्चों और अन्य क्वार्टर वालों को घटना का पता तक नहीं चला।

 

गार्ड पकड़कर घर ले गया, तब हुआ हत्याकांड का खुलासा

lady killed husband in ludhiana of punjab
drunker beaten wife
बताया जा रहा है कि ननकी पति की हत्या के बाद खुदकुशी करने के लिए पास ही इलाके में स्थित रेलवे लाइनों पर गई थी। लाइनों पर घूमते हुए उसे फाटकों पर मौजूद रेलवे गार्ड ने देख लिया और पकड़ लिया। गार्ड के पूछने पर उसने अपना कमरा बताया, तो गार्ड उसे वापस घर ले आया। गार्ड ने घरवालों को उठाया और कहा कि उनके घर की महिला रेलवे लाइनों पर घूम रही थी।

जब परिवार वालों ने कमरे की कुंडी खोली तो अंदर सुरिंदर का लहूलुहान शव जमीन पर पड़ा दिखा। उसके चेहरे पर बुरी तरह से वार किए हुए थे, जिस कारण उसका चेहरा पहचानना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल की। थाना सराभा नगर की पुलिस और एसीपी (वेस्ट) मौके पर पहुंचे और कमरे के अंदर खून से सना लोहे का मोटा सरिया बरामद कर लिया।

जब पुलिस ने ननकी से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने ही अपने पति की हत्या की है। थाना सराभा नगर के एसएचओ बृज मोहन ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला ने बताया है कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था, रविवार रात भी उसके पति ने मारपीट की थी। जिसके बाद रात को उसने अपने पति की हत्या कर दी थी और खुद भी आत्महत्या करने के लिए रेलवे लाइनों पर चली गई। अभी महिला से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed