फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady drowned in gym swimming pool in mohali, case filed against gym owner

मोहालीः स्वीमिंग पूल में महिला की मौत मामले में जिम मालिक व ट्रेनर पर केस दर्ज

Fri, 08 Jun 2018 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 08 Jun 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
lady drowned in gym swimming pool in mohali, case filed against gym owner
स्वीमिंग पूल में डूबी महिला
संदिग्ध हालात में डूबकर महिला गुरमीत कौर की मौत मामले में पुलिस ने जिम के मालिक अनिक व ट्रेनर मनजीत के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों पर पुलिस ने धारा 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। मृतका के घरवालों ने जिम वालों पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक तो हादसे के बाद उन्होंने महिला को सही तरीके से प्राथमिक चिकित्सा नहीं दी। दूसरा परिवार को भी जानकारी नहीं दी। फेज-एक थाने के एसएचओ राजन परमिंदर सिंह ने जिम मालिक व ट्रेनर पर केस दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


फेफड़ों में भर गया था पानी
सूत्रों के अनुसार, फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ओजी जिम में स्वीमिंग पूल में संदिग्ध हालात में डूबने से मरी गुरमीत कौर(54) का वीरवार शाम को पोस्टमार्टम किया गया। पता चला है कि फेफड़ों में पानी जाने से महिला की मौत हुई थी। हालांकि थाना फेज-एक के एसएचओ का कहना है कि अब तक उनके पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन


फीस लेने के बाद भी नहीं रखा ख्याल
गुरमीत कौर की बेटी सुखचैन कौर हादसे से कुछ घंटे पहले दुबई गई थीं, लेकिन मां की मौत के बाद वह मोहाली वापस आ गई हैं। फेज-एक थाने में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिम वालों की गलती से उनकी मां की जान गई है। उन्होंने कहा उनकी मां ने कुछ दिन पहले ही स्वीमिंग पूल ज्वाइन किया था। अभी उन्हें तैरना भी नहीं आता था। उन्होंने बताया कि जब जिम ज्वाइन किया था तो ट्रेनर ने कहा था कि 3500 रुपये फीस अलग से लगेगी। पूरे पैसे देने के बाद भी उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर नहीं थे ट्रेनर, बचने के लिए छटपटाती रही
उन्होंने आरोप लगाया कि पूल में उनकी मां की ओर ध्यान नहीं दिया गया। वह काफी देर तक पूल में जान बचाने के लिए छटपटाती रही, लेकिन जिम का ट्रेनर वहां मौजूद नहीं था। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में अपनी मां को संघर्ष करते देखा है। उन्होंने कहा कि जिम वालों की गलती से उन्होंने मां को खो दिया।

जिम वालों ने कहा हार्ट अटैक आया  
मृतका गुरमीत कौर के पति हरमिंदर सिंह बिजनेसमैन हैं, वह पीजी भी चलाते हैं। उनका कहना हैै कि जिम वालों ने उन्हें धोखे में रखा। उन्होंने कहा कि घटना के बाद उन्हें बताया नहीं गया कि उनकी पत्नी की मौत हो गई है। बल्कि उन्हें कहा गया कि उनकी पत्नी को हार्ट अटैक आने पर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हरमिंदर सिंह ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि उनकी पत्नी की वहां पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।


सही समय पर सूचित नहीं किया
हरमिंदर सिंह ने बताया कि यह घटना बुधवार साढ़े सात बजे की है। जबकि उन्हें आठ बजे सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल वाले अपने स्तर पर फर्स्ट एड देने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि जिम में सेफ्टी उपकरण भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed