फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady custmor rape

नशीली ड्रिंक पिलाकर महिला ग्राहक से रेप

Sun, 08 Mar 2015 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 08 Mar 2015 07:55 AM IST
विज्ञापन
lady custmor rape

दुकान पर आई महिला को दुकानदार ने अपने साथ कार में बिठाया और उसे नशीली ड्रिंक पिलाकर दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी। महिला ने किसी तरह हिम्मत जुटा कर इसकी शिकायत थाना डिवीजन सात की पुलिस को दी। वारदात, पंजाब के लुधियाना शहर की है।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दुकानदार कर्मजीत सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, पुलिस ने शनिवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित महिला की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

नशीली ड्रिंक पिलाकर रेप

lady custmor rape

थाना डिवीजन सात के एसएचओ इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बेदी ने कहा कि आरोपी कर्मा की मोबाइल रिपेयर की दुकान है। पीड़ित महिला उसके पास फोन रिचार्ज कराने के लिए आती थी। इसी दौरान उनमें बातचीत होती रहती थी।

कुछ दिन पहले आरोपी कर्मा ने फोन कर महिला को अपनी दुकान पर बुलाया और अपनी कार में बिठा लिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी की कार में पहले से ही एक युवक बैठा हुआ था। वह उसे चंडीगढ़ रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के पीछे खाली प्लाट में ले गए। वहां पर आरोपियों ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और उसके साथ दुराचार किया।

जब वह होश में आई तो आरोपी ने उसे किसी को न बताने की धमकियां दी। इंस्पेक्टर दिलीप बेदी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed