फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady committed suicide with son and daughter due to domestic voilence by husband

इतनी टूट गई थी वो कि बेटे और बेटी के साथ जहर खाकर जान दे दी, ये रही वजह

Tue, 02 May 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Tue, 02 May 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
lady committed suicide with son and daughter due to domestic voilence by husband
दो बच्चों के साथ महिला ने दी जान
रोज बर्दाश्त करती थी, पर अब वो इतना थक गई थी कि बेटे और बेटी के साथ जहर खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना पंजाब के पटियाला की है। राजपुरा के गांव गांव मानकपुर की रहने वाली एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


इसके पीछे का कारण पति बताया जा रहा, जिसकी वजह से वह परेशान थी। गंभीर हालत में तीनों को चंडीगढ़ सेक्टर 32 के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला व उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पति नशा करके रोज मारपीट करता था

lady committed suicide with son and daughter due to domestic voilence by husband
निगला जहर
मृतक महिला की पहचान कर्मजीत कौर (29) के तौर पर हुई है। मरने वाले उसके दो बच्चों में बेटी गुरलीन कौर व बेटा गुरकिरत सिंह (डेढ़ वर्षीय) शामिल हैं। पुलिस ने कर्मजीत कौर के पिता सुखदेव सिंह के बयान के आधार पर कर्मजीत कौर के पति रविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सुखदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि रविंदर सिंह नशे का आदि था। नशे की हालत में वह रोजाना अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed