फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lady Burnt Herself out CM Prakash Singh Badal House

सीएम हाउस के बाहर महिला ने खुद को जलाया

Fri, 12 Dec 2014 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 Dec 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
Lady Burnt Herself out CM Prakash Singh Badal House

चंडीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां सीएम हाउस के बाहर एक महिला ने खुद को आग लगा ली। जली हुई अवस्था में महिला को तुरंत जीएमसीएच 32 ले जाया गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के हाउस के बाहर एक महिला ने खुद को आग लगा ली। महिला का नाम गुरप्रीत कौर बताया जा रहा है। वह गुरदासपुर की रहने वाली है और पिछले 15 साल से अमृतसर के एक गुरुद्वारे में रह रही थी।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि वह पिछले चार पांच दिन से मुख्यमंत्री बादल से मिलने की कोशिश कर रही है, लेकिन उनके सुरक्षाकर्मी उसे मिलने नहीं देते। इससे नाराज होकर ही महिला ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह बारहवीं पास है और कंप्यूटर की काफी नॉलेज रखती है। वह नौकरी की तलाश में है, लेकिन उसे कहीं नौकरी नहीं मिल रही।

मुख्यमंत्री बादल से वह नौकरी के सिलसिले में ही मिलना चाह रही थी। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, हादसे में महिला 35 से 40 प्रतिशत जली है। चेहरा बच गया है और वह अभी खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed