{"_id":"ad3f74ef24a0451be505ec045790fa85","slug":"lady-brutally-beated-by-in-laws-in-mohali-due-to-no-dowry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न लाने पर ससुरालियों ने महिला को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज न लाने पर ससुरालियों ने महिला को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 01 Feb 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
मोहाली में खरड़ कस्बे के गांव सवाड़ा निवासी विवाहिता से दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने बेरहमी से मारपीट की। विवाहिता को सिविल अस्पताल अखड़ में भर्ती करवाया गया। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सर्बजीत कौर ने बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुरालियों ने उसे और दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे।
विज्ञापन
बीते दिनों भी उसके पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने मायके से रुपये लाने की मांग की। जब उसने रुपये लाने से मना कर दिया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता ने पति पर किसी दूसरी औरत के साथ नाजायज संबंध रखने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता हरबेस सिंह और मां ने बताया कि उनका कई बार इस संबंध में पंचायत में समझौता हो चुका है। इसके बाद भी यह लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पीड़िता की सास रणजीत कौर उसपर और उसके लड़के पर लगाए सभी आरोपों को नकार दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।