फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady brutalla beated boy, pour chilly in private part

महिलाओं ने युवक को पीटा, गुप्तांग में डाली लालमिर्च

Mon, 11 Jan 2016 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Mon, 11 Jan 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
lady brutalla beated boy, pour chilly in private part

पानीपत के थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत गंगाराम कॉलोनी में दो महिलाओं ने एक युवक की जमकर धुनाई की और फिर उसके मुंह और गुप्तांगों में लाल मिर्च डाल दी। कॉलोनी की महिलाओं ने युवक को बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी हाथापाई की गई।

विज्ञापन


इस पर कॉलोनी वालों ने इकट्ठा होकर देह व्यापार का आरोप लगाते हुए दोनों महिलाओं की धुनाई कर दी और पुलिस बुला ली। थाने में भी कॉलोनी वालों ने हंगामा किया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विवाद महिलाओं को तय रुपये न दिए जाने के कारण हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गंगाराम कॉलोनी में रविवार सुबह दो महिलाएं एक युवक को पीटते हुए ले जा रहीं थी। कॉलोनी की कुछ महिलाओं ने युवक को बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी हाथापाई की और युवक को ले गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कॉलोनी के लोग इकट्ठा होकर इन महिलाओं के घर जा धमके। वहां युवक नग्न अवस्था में पड़ा था। उसके मुंह और गुप्तांगों में लाल मिर्च डाली गई थी। युवक के शरीर पर हुए जख्मों में भी लाल मिर्च भरी गई थी। युवक के अनुसार दोनों महिलाएं उसके घर में घुसी थीं।

उन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए करीब 4300 रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। गुस्साए कॉलोनी वासियों ने दोनों महिलाओं की पिटाई की और पुलिस भी बुला ली। मॉडल थाना पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया और दोनों महिलाओं को थाने ले गई। कॉलोनीवाले भी थाने पहुंच गए।

उन्होंने आरोपी दोनों महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। थाने में प्रिंस, रमन, रजनी, नीलम, रीना, पुष्पा, बाला, कमलेश, सुनीता, गुड्डी, कमलेश देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

कॉलोनी वाले बोले, होता है देह व्यापार
थाने में कॉलोनी की महिलाओं और अन्य लोगों ने कहा कि आरोपी दोनों महिलाएं देह व्यापार करती हैं। रात के समय अपने घर से ऑटो में लड़कियों लेकर जाती हैं। लोगों ने दो टूक कहा कि इन महिलाओं का इलाज करो वरना हम यहीं पर लाठी लेकर खड़े होंगे। इस पर एसएचओ विपिन ने रात को चार-पांच बार गश्त कराने का आश्वासन दिया।

आरोपी महिलाएं बोली साहब! रात को कोई आ गया तो  एसएचओ ने कहा कि रात को यदि कोई ऑटो वहां दिखाई दिया तो उसको जब्त कर लिया जाएगा। इस पर दोनों महिलाएं बोली साहब! रात को हमारे पास कोई आ जाए और उसे छोड़ना हो तो वे क्या करेंगी। इस पर एसएचओ ने उन्हें लताड़ लगाई।

कराहता रहा युवक, डाक्टर बोले आ रही बदबू
दर्द से कराह रहे युवक को सिविल अस्पताल में डाक्टर की उपेक्षा का शिकार भी होना पड़ा। करीब 15 मिनट युवक दर्द से चिल्लाता रहा लेकिन महिला डाक्टर युवक से दूर हटती दिखी। उन्होंने युवक को हाथ लगाने से भी मना कर दिया। डाक्टर का कहना था कि मरीज से बदबू आ रही है।

काफी देर के बाद अस्पताल कर्मियों ने युवक के जख्मों पर पट्टी कर उसे बेड पर लेटा दिया। मीडिया कर्मियों के हंगामा करने पर युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया। युवक के परिजनों के डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए।


कॉलोनी वालों का आरोप है कि दोनों महिलाएं देह व्यापार करती हैं। दोनों महिलाओं ने युवक के साथ मारपीट कर उसके गुप्तांगों में लाल मिर्च डाली है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
-विपिन कादियान, मॉडल टाउन थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed