{"_id":"57bee79e4f1c1ba24bd4ef5f","slug":"lady-beaten-by-husband-and-mother-in-law-for-illegal-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में रुकावट बनी तो मां संग मिलकर पत्नी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों में रुकावट बनी तो मां संग मिलकर पत्नी को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Fri, 26 Aug 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
नाजायज संबंधों के चलते एक पति की ओर से अपनी मां के साथ मिलकर पत्नी को कमरे में बंद करके उससे मारपीट करने का मामला सामने आया है। समझाने आए साले की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई। सदर समाना पुलिस ने पति, सास समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बलजिंदर कौर निवासी गांव सैदीपुर ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके पति नाजर सिंह के संदीप कौर नाम की एक महिला के साथ नाजायज संबंध हैं। जिसके कारण उसने अपनी मां महिंदर कौर के साथ मिलकर उसे कमरे में बंद कर दिया और फिर मारपीट की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकियां दीं। पता चलने पर दजब उसका भाई समझाने आया, तो उसके साथ भी पति व सास ने बदसलूकी की। साथ ही साले की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया।
पुलिस ने इस बयान के आधार पर पति, सास, संदीप कौर व भिंदू निवासी गांव नसूपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।