{"_id":"5e69bb418ebc3eeb663469b5","slug":"knife-attack-on-girl-child-by-drunk-man-on-holi-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः नशे में धुत पड़ोसी युवक ने सात महीने की बच्ची पर किया चाकू से हमला, लगे 18 टांके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः नशे में धुत पड़ोसी युवक ने सात महीने की बच्ची पर किया चाकू से हमला, लगे 18 टांके
Thu, 12 Mar 2020 10:02 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में रामदरबार स्थित फेज-1 में होली की शाम मामूली विवाद में नशे में धुत पड़ोसी युवक ने सात महीने की सीरत पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल मासूम को जीएमसीएच-32 पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होते देख बच्ची को पीजीआई रेफर कर दिया गया। मासूम के सिर पर 18 टांके लगे हैं।
सेक्टर-31 थाना पुलिस ने रामदरबार निवासी राहुल (30) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वारदात मंगलवार रात करीब 8 बजे की है। रामदरबार निवासी सुनीता (52) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार समेत रहती है। होली की शाम वह अपने घर में मौजूद थी।
उसकी बहू मार्केट जाने के लिए अपनी 7 महीने की बच्ची उसे दे गई। इस दौरान उसके बेटे आकाश की पड़ोस में रहने वाले राहुल नामक युवक के साथ किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। लोगों के बीच-बचाव के बाद बेटे आकाश को घर लेकर आ गई। उस दौरान पूरा मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद राहुल उनके घर पर दोबारा झगड़ने आ गया।
विज्ञापन
आरोप है कि राहुल हाथ में चाकू लेकर आकाश को मारने आ गया। झड़प के दौरान आकाश घर का दरवाजा बंद करने लगा। इस दौरान सुनीता की गोद में सात महीने की सीरत थी। इसी बीच झड़प में सीरत के सिर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वह लहूलुहान हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि राहुल नशे धुत में था। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।