{"_id":"5b3644064f1c1b644d8b936a","slug":"kidney-withdrawal-during-school-tour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगर आप भी बच्चों को स्कूल टूर पर भेजते हैं तो संभल जाएं, ये खबर मां-बाप के होश उड़ा देगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगर आप भी बच्चों को स्कूल टूर पर भेजते हैं तो संभल जाएं, ये खबर मां-बाप के होश उड़ा देगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Updated Fri, 29 Jun 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी अपने बच्चों को स्कूल टूर पर भेजते हैं,तो फिर ये खबर आपको सावधान करने वाली है। दरअसल, स्कूल टूर के दौरान चोट लगने के बाद एक स्कूली बच्चे की किडनी निकालने का मामला सामने आया है। घटना पाटियाला की है। लुधियाना के स्कूल के बच्चे पाटियाला में स्कूल टूर पर थे। तभी यहां एक बच्चे को चोट लग गई और इससे उसकी किडनी बुरी तरह से डैमेज हो गई थी।
इस मामले में पाटियाला के थाना सन्नौर में पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल समेत सात लोगों के खिलाफ लापरवाही बरतने व धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बच्चे की डैमेज किडनी निकाली गई है। लेकिन अभी इस केस में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
थाना सन्नौर पुलिस के मुताबिक सिमरजीत कौर निवासी गांव रतोवाल थाना सुधार जिला लुधियाना ने पुलिस को बयान दिया है कि उसका 13 साल का लड़का सिमरनजीत सिंह गुरु नानक पब्लिक स्कूल मुल्लांपुर दाखा जिला लुधियाना में नौवीं कक्षा का छात्र है। वह 31 मई 2018 को पटियाला में एक दिन के स्कूल टूर पर आया था। इस दौरान पानी में खेलते समय सिमरनजीत सिंह के पेट में किसी अन्य बच्चे की टांग उस समय जोर से लगी, जब वह लड़का ऊपर से स्लाइड करता हुआ पानी में आकर गिरा।

बच्चों को चुप रहने के लिए धमकाया
सांकेतिक तस्वीर
टूर पर बच्चों के साथ आए स्कूल अध्यापकों संध्या कुमारी, पूनम बाला, प्रभजोत कौर, मनदीप सिंह बगैरा किसी ने सिमरनजीत सिंह की तरफ ध्यान नहींदिया, जबकि वह तीन-चार घंटे पेट में दर्द से तड़पता रहा। फन वर्ल्ड में उस समय ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। बच्चे की बिना कोई डाक्टरी जांच कराए घर छोड़ दिया गया। बाद में बीमार बच्चे को लेकर उसके माता-पिता अस्पताल गए तो पता लगा कि बच्चे की किडनी बुरी तरह से डैमेज हो गई है और निकालनी पड़ेगी। इसके बाद बच्चे की किडनी निकाली गई।
पुलिस ने इस बयान के आधार पर स्कूल प्रिंसिपल रवि कांत, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान भूपिंदर सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। आरोप यह भी है कि स्कूल टीचरों ने बच्चे को चुप रहने के लिए धमकाया भी था। फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।