फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidney scandal busted in jalandhar at punjab

पंजाब में बड़ा किडनी स्कैंडल पकड़ा, 18 लाख में किडनी

Sat, 01 Aug 2015 08:03 AM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 08:03 AM IST
विज्ञापन
kidney scandal busted in jalandhar at punjab

पुलिस ने किडनी बेचने वाले अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर इसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के साथ ही रैकेट में जालंधर के दो ब़ड़े अस्पतालों के शामिल होने का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन


थाना नंबर 7  के एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गिरोह के चारों आरोपियों को पिम्स के सामने स्थित एक होटल के बाहर से गिरफ्तार किया गया। ये सभी तीन दिन से यहां रुके हुए थे। आरोपियों में हरियाणा के फरीदाबाद निवासी जुनैद अहमद खान, कुलदीप कुमार, यूपी के लखनऊ निवासी साबुर अहमद खान और वरदान शामिल हैं।
विज्ञापन


जुनैद गिरोह का सरगना है और कुलदीप व साबुर अहमद इस काम में उसकी मदद करते हैं। ये तीनों वरदान को अपने जाल में फांसकर लखनऊ से जालंधर लेकर आए थे जहां उसकी किडनी आगे बेची जानी थी। बता दें कि इससे पहले भी जालंधर में किडनी खरीद-फरोख्त के कारोबार में कई डॉक्टरों को जेल की हवा खानी पड़ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह चल रहा था धंधा

kidney scandal busted in jalandhar at punjab

आरोपी जुनैद अहमद खान ने पूछताछ में बताया है कि साबुर अहमद खान और कुलदीप कुमार लोगों को पैसों का लालच देकर किडनी ले लेते थे फिर वही किडनी मोटी रकम पर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को बेच देते थे। किडनी लेने और बेचने वाले व्यक्ति के जाली दस्तावेज तैयार किए जाते थे।
----------------------------
उठ रहे सवाल
पंजाब के कौन से अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट हो रही है
गिरोह के रैकेट में कौन से डॉक्टर शामिल हैं
किडनी खरीदने वाले लोग कौन हैं
-----------------------------
ये सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों से लैपटॉप, एचडीएफसी बैंक की उत्तर प्रदेश और जालंधर ब्रांच की पासबुक, एचडीएफसी बैंक के दो एटीएम कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक का एक एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, एक लाइसेंस, एचडीएफसी बैंक चेक बुक,  एक फर्जी वोटर कार्ड और फर्जी आधार कार्ड आदि बरामद किया गया। किडनी ट्रांसप्लांट करवाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जाता था।

दो बड़े अस्पतालों से जुड़े तार
अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह के जालंधर के दो बड़े अस्पतालों से जुड़े हैं। आरोपी जुनैद हाल ही में यहां श्रीनगर के एक व्यक्ति को 17.50 लाख में अपनी किडनी बेच चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed