{"_id":"571393874f1c1bbf2110fc06","slug":"kidnapping-child-kidnapping-faridkot-child-kidnapping-punjab-kidnapping-crime","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में 11 साल के बच्चे का अपहरण, फोन कर फिरौती मांगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरीदकोट में 11 साल के बच्चे का अपहरण, फोन कर फिरौती मांगी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
Updated Mon, 18 Apr 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
फरीदकोट में आर्यन नाम के बच्चे का अपहरण
- फोटो : फाइल फोटो
कपूरथला के बाद अब फरीदकोट में 11 साल के बच्चे का अपहरण हो गया। किडनैपर्स के बच्चे के परिजनों को फोन करके फिरौती मांगी है। फरीदकोट के जैतो स्थित स्थानीय बाजाखाना रोड़ पर स्थित आरवी शांति नगर से शनिवार रात महिला एक्साइज इंस्पेक्टर के 11 वर्षीय बच्चे को बाइक सवार दो युवक जबरन उठाकर ले गए।
घटना के महज कुछ समय बाद ही एक अपहरणकर्ता ने बच्चे के पिता को फोन पर उसे किडनैप करने की जानकारी दी और पैसे का इंतजाम करने की बात कहते हुए फोन काट दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस घटना के करीब 24 घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Trending Videos
एक्साइज विभाग की इंस्पेक्टर का बेटा है आर्यन
अपहरण
पुलिस के अनुसार ज्वैलर्स कारोबारी संदीप कांसल और एक्साइज विभाग की इंस्पेक्टर ऊषा कांसल का 11 वर्षीय बेटा आर्यन कांसल शनिवार देर शाम अपनी कालोनी में खेल रहा था। करीब 8 बजे अंधेरा होने पर वह अपने घर की तरफ लौट रहा था कि इसी दौरान अचानक एक बाइक पर आए दो अज्ञात युवकों ने आर्यन को जबरन उठाया और वह उसे बाइक पर बीच में बिठाकर फरार हो गए।
आर्यन के घर वापिस न लौटने पर परिवार के परिवार अभी तक उसे कालोनी में तलाश रहे थे कि अचानक संदीप कांसल के मोबाइल पर आए फोन से परिवार के पॉवों तले जमीन खिसक गई। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने बच्चे को किडनैप किया है और वह जल्द से जल्द पैसा का इंतजाम करे।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी जगदीश विश्नोई ,थाना जैतो प्रभारी एसआई लक्ष्मण सिंह समेत आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की धरपकड़ के लिए फरीदकोट समेत आसपास के जिलों में अलर्ट जारी करते हुए सर्च अभियान शुरू करवाया लेकिन रविवार देर शाम तक पुलिस को फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल पाया है। डीएसपी जगदीश विश्नोई के अनुसार पुलिस घटना को लेकर काफी गंभीरता से कदम उठा रही है और हर बिंदू और पहलुओं को सामने रखते हुए कार्यवाही की जा रही है।