फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnapped and Gangrape with a girl in Yamunanagar

युवती को बताया पिता का हो गया एक्सीडेंट, अगवा कर छह लोगों ने की हैवानियत और फिर...

Wed, 05 Sep 2018 10:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Updated Wed, 05 Sep 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
kidnapped and Gangrape with a girl in Yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर
पिता के एक्सीडेंट की बात कहकर एक पड़ोसी युवक ने युवती को अगवा कर लिया। इसके बाद छह साथियों के साथ मिलकर उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दरअसल, हरियाणा के यमुनानगर में घर से सब्जी लेने निकली 13 साल की किशोरी को पड़ोसी युवक ने पिता का एक्सीडेंट होने की बात कहकर बाइक पर अगवा कर लिया। किशोरी को कैफे में ले जाकर छह युवकों ने उससे गैंगरेप किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने ब्लेड मारकर उसे घायल कर दिया। आरोपियों में एक किशोरी का चचेरा भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ गैंगरेप, पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर चार को देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डरी-सहमी घर लौटी बेटी

kidnapped and Gangrape with a girl in Yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर
किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि वह कालोनी में किराये के मकान में रहते हैं। उनके छह बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी साढ़े 13 साल की है। मंगलवार को वह बच्चे की दवा दिलाने गई थी। पति काम पर गया था और अन्य बच्चे घर पर थे। वह जब शाम पांच बजे दवा लेकर लौटी तो बेटी घर पर नहीं थी। उसने पति के आने पर आस-पड़ोस में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात 12:00 बजे बेटी डरी-सहमी घर लौटी। उसने बताया कि वह शाम को सब्जी लेने दुकान पर गई थी, वहां उनके पड़ोसी बाइक पर खड़े थे। 

दोनों ने उससे कहा कि तुम्हारे पिता का एक्सीडेंट हो गया है, उसे अस्पताल बुलाया है। वह अस्पताल जाने के लिए उनके साथ बाइक पर बैठ गई। आरोपी उसे अस्पताल ले जाने की बजाय एक कैफे ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ गलत काम किया। तभी वहां सलमान, अनीश, फिरोज और एक अन्य युवक वहां आ गए। वे उसे डरा-धमकाकर संतपुरा रोड के पास एक कैफे में ले गए। सभी ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके हाथों पर ब्लेड मार कर घायल कर दिया।

पीड़ित किशोरी की मां की शिकायत पर छह युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, गैंगरेप सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरूवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। -  नरेंद्र राणा, एसएचओ, शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed