फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap of married couple from motel

नयागांव से दंपति को ही ले उड़े एसयूवी सवार

Fri, 14 Aug 2015 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 14 Aug 2015 09:47 AM IST
विज्ञापन
kidnap of married couple from motel

नयागांव स्थित एक मोटेल में तोड़फोड़ कर एसयूवी सवार अज्ञात लोग दंपति का अपहरण करके ले गए। दंपति की पहचान जसविंदर सिंह गिल और हरप्रीत कौर के रूप में हुई है। जो कि धार्मिक यात्रा पर निकले थे।

विज्ञापन


पुलिस ने मोटेल के मैनेजर होशियार सिंह की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ धारा-364, 450, 147 और 149 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार रात की है। एक दंपति मोटेल के कमरा नंबर 611 में रुका था। इसी बीच करीब 12 लोग एसयूवी में सवार होकर मोटेल पहुंचे। एक युवक एसयूवी को स्टार्ट कर उसमें बैठा रहा। इसके बाद हमलावरों ने जबरदस्ती दरवाजा तोड़कर उस कमरे में पहुंच गए, जहां पर दोनों ठहरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में घुसते हुए उन्होंने दंपति से मारपीट की। साथ ही उन्हें जबरदस्ती एसयूवी में बैठाकर ले गए। जिस समय घटना हुई उस समय मोटेल का मैनेजर होशियार सिंह मौजूद नहीं था।

उसके मुलाजिम ने फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद तुरंत वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दंपति से संबंधित जानकारी हासिल की।


पता चला है कि दंपति धार्मिक यात्रा पर निकला था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed