{"_id":"c6df1d1a78ea5571784188e5f37c248f","slug":"kidnap-of-child-in-zirakpur-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को किडनैपर जा रहा था 50 हजार में बेचने, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को किडनैपर जा रहा था 50 हजार में बेचने, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
मोहाली पुलिस ने एक व्यक्ति को अगवा किए गए बच्चे को पचास हजार रुपये में बेचने जाते समय रंगे हाथों नाके से काबू किया है। आरोपी की पहचान अनिल कुमार (35) बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जो कि इलाके में मजदूरी करता है। वहीं, गांव सुखगढ़ में रह रहा था। उक्त बच्चा उसने दो फरवरी को जीरकपुर के पभात से अगवा किया था। जिसे सोहाना पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। सोहाना थाने के एसएचओ राजीव कुमार ने आरोपी को पकडने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जिस परिवार को यह बच्चा बेचने जा रहा था उस परिवार में सिर्फ दो लड़कियां ही थीं। जानकारी के मुताबिक जीरकपुर के पभात एरिया से दो फरवरी को बच्चा गायब हुआ था। उस समय बच्चे शिव कुमार के पिता फूल कुमार ने बताया था कि रोज की तरह वह काम पर गए हुए थे।
विज्ञापन
उनका बेटा अपनी दो बहनों के साथ खेल रहा था। बेटी ने बताया था कि इस दौरान लाल जैकेट पहने आया और उनके बेटे को लंगर खिलाने के बहाने ले गया था। थोड़ी ही देर बाद उसने लड़कियों को घर भगा दिया था लेकिन उनके बेटे को एक चादर में लपेट कर कहीं ले गया।
बच्चे के पिता ने की पहचान
एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को जैसे ही बच्चे के बारे में पूरी जानकारी मिली। इसके तुरंत बाद जीरकपुर पुलिस को सूचना दी गई। बच्चे के परिजनों को भी थाने बुलाया गया। बच्चे के पिता फूल कुमार ने थाने पहुंचकर बच्चे की पहचान की।
बेटे को देखते ही पिता की आंखों में आंसू
चार दिनों से अगवा हुए अपने बच्चे को मिल कर पिता की आंखों में आंसू आ गए। वह फूट फूट कर रोने लगा। उसने बताया कि उसके दो जुड़वां बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। जिस दिन से बेटा घर से गायब हुआ उसी दिन से उसकी बेटी रो रो कर बेहाल हो रही थी।