नाबालिग का किडनैप कर गुड़गांव में रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी एरिया से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला है। आरोपी किशोरी को मारपीट कर गुड़गांव ले गया और वहां ले जाकर उसके साथ दुराचार किया।
नाबालिग युवक के चंगुल से छूटकर हिसार पहुंची। अपने परिजनों को लेकर रविवार को सिटी थाने में आई। सुबह सिटी पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। शिकायत में नाबालिग और उसके परिजनों ने बताया है कि 12 दिसंबर को सेक्टर 14 से मध्य प्रदेश के गोदू नामक युवक ने उसका अपहरण कर लिया।
जान से मारने की धमकी देकर गुड़गांव ले गया
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग और उसके परिजनों ने बताया है कि गोदू ने पहले उससे मारपीट की और फिर जान से मारने की धमकी देकर गुड़गांव ले गया।
नाबालिग लड़की का कहना है कि युवक ने उसके साथ दुराचार किया। जब वह उसके चंगुल से निकली तो उसने अपने भाई के पास फोन किया और हिसार बस स्टैंड पर पहुंची।
परिजनों को किशोरी हिसार बस स्टैंड पर शनिवार देर रात मिली। सुबह होते ही परिजन उसे थाने लेकर पहुंच गए और मामले की शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।