फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap and rape with married woman

विवाहिता को किडनैप कर ले गया, करता रहा रेप

Tue, 30 Dec 2014 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 30 Dec 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
kidnap and rape with married woman

एक युवक ने अपने पिता और बहन की मदद से अपने मामा की बहू को शादी का झांसा देकर अगवा कर उसके साथ दुराचार किया। घटना पंजाब के लुधियाना की है।

विज्ञापन


आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और पूरी बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने दीपक, उसके पिता और बहन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराएगी। जांच अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की शादी साल 2009 में हुई थी। आरोपी दीपक का उनके घर में आना जाना काफी था। आरोपी उस पर बुरी नजर रखता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

झांसा देकर घर से अगवा कर ले गया

kidnap and rape with married woman

कुछ दिन पहले आरोपी उसे शादी का झांसा देकर घर से अगवा कर ले गया। आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और उसके बाद अपने परिजनों की मदद से अपने गांव ले गया।

वहां पर आरोपी ने कई दिन तक उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूटी और घर पहुंची। उसने इसकी जानकारी अपने मायके और ससुराल वालों को दी।

उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश में छापामारी की गई थी, लेकिन आरोपी घर से फरार थे। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed