फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap and rape to married woman

पड़ोसी लूटता रहा आबरू, पति से दिला रहा तलाक

Mon, 12 May 2014 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 12 May 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
kidnap and rape to married woman
आरोपी ने फैक्टरी में काम कर रही विवाहिता को बंधक बनाकर कई दिन तक उसका बलात्कार किया, बाद में पति से तलाश लेने के लिए वूमेल सेल शिकायत तक दिलवा दी। ये तो महिला का पति जब वूमेल गया, तब जाकर आरोपी को भेद खुला।
विज्ञापन


थाना बस्ती जोधेवाल के एएसआई कुलजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता एक फैक्टरी में काम करती है। मार्च में वह खाना खाने के लिए घर जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने उसे रोक लिया और बातों बातों में कहा कि वह उसी के गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


वह उसे गाड़ी में बिठा अपने साथ अपने रिश्तेदार के घर ले गया। वहां पर आरोपी ने उसे बंधक बना लिया और विवाहिता के साथ कई दिन तक दुराचार किया।

वहां से आरोपी उसे कुछ दिन के लिए अपने अन्य रिश्तेदार के घर ले गया। वहां पर भी आरोपी ने पीड़िता के साथ दुराचार किया।

वुमन सेल में पति पहुंचा तो भेद खुला

kidnap and rape to married woman

आरोपी ने पीड़िता से एक शिकायत में जबरदस्ती दस्तखत करवा लिए और कुछ दिन पहले वुमन सेल में पीड़िता से उसके पति से तलाक लेने के लिए शिकायत दिलवा दी। जब वुमन सेल की पुलिस ने पीड़िता के पति को बुलाया।

तब जाकर आरोपी का भेद खुला। वहां से आरोपी पीड़िता के पति को देखकर फरार हो गया। तब पीड़िता ने अपने पति और वुमन सेल को सारी बात बताई। एएसआई कुलजीत सिंह ने कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच फिरोजपुर में हो चुकी है।

वहां से पेपर आने के बाद आरोपी सागर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed