{"_id":"46b0191b4d8e6b2ab07d111b31b5c975","slug":"kidnap-and-car-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्कशॉप मॉलिक को गोली मारी, कार लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्कशॉप मॉलिक को गोली मारी, कार लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 26 Jul 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
मॉडल टाऊन इलाके में नहर के किनारे शुक्रवार को इनोवा कार सवार चार युवकों ने वर्कशॉप मालिक को उसी की कार सहित अगवा कर लिया। आरोपियों ने रास्ते में उसकी जांघ पर गोली मार दी और जुगियाना के पास उसे फेंक कर फरार हो गए। किसी तरह घायल वर्कशॉप मालिक शिमलापुरी निवासी हरदीप सिंह ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
उसे अपोलो अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस मामले में हरदीप की शिकायत पर थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने इनोवा सवार चार युवकों के खिलाफ अपहरण कर लूटपाट करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
हरदीप सिंह की शिकायत के मुताबिक उसकी समराला चौक के पास वर्कशॉप है। शुक्रवार को वह अपनी स्विफ्ट कार में अपने दोस्त के साथ मॉडल टाउन की तरफ किसी काम से गया था। वहां से दोस्त को छोड़ने के बाद वह नहर के किनारे होते हुए अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान इनोवा कार सवार चार युवकों ने उसकी कार के आगे कार लगा उसे रोक लिया। जब वह कार से उतरा तो आरोपियों ने जबरदस्ती उसे कार में बैठाया और उसकी कार लेकर चल दिए। रास्ते में आरोपियों ने उसकी जांघ पर गोली मार दी।
आरोपियों ने घायल हरदीप सिंह को जुगियाना के पास फेंक दिया और उसकी स्विफ्ट कार लेकर फरार हो गए। हरदीप के अनुसार आरोपियों ने रास्ते में से उसके पैसे और अन्य सामान भी छीन लिया। सड़क किनारे घायल पड़े हरदीप ने किसी तरह इसकी जानकारी पुलिस को दी।
अपहरण और गोली मार कर कार लूटने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल हरदीप सिंह को अपोलो अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
मीडिया सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर कमलदीप सिंह ने कहा कि अंधेरा होने की वजह से हरदीप सिंह आरोपियों की इनोवा का नंबर नहीं पढ़ सका। पुलिस हरदीप से आरोपियों के हुलिए के बारे में पता लगा रही है।