{"_id":"5807b9b64f1c1b726b704964","slug":"karwa-chauth-clash-in-husband-wife-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर पत्नी को लेने ससुराल गया पति, बात बिगड़ी तो जमकर चले पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करवाचौथ पर पत्नी को लेने ससुराल गया पति, बात बिगड़ी तो जमकर चले पत्थर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Oct 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को लेने आए दामाद से भिड़े ससुराल वाले
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवा चौथ पर पत्नी को मायके लेने गए व्यक्ति से सुसराल पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों में काफी हंगामा हुआ। नौबत यहां तक पहुंच गई कि दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हो गई। इससे डड्डूमाजरा निवासी व्यक्ति और उसकी पत्नी घायल हो गए। उन्हें सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया। वहीं बापूधाम चौकी पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार डड्डूमाजरा निवासी युवक की शादी कुछ समय पहले बापूधाम निवासी युवती से हुई थी। दोनों में कुछ दिन पहले मामूली बात पर झगड़ा हो गया था। इस कारण युवती मायके चली आई थी। करवाचौथ पर पति जब उसे लेने ससुराल आया तो ससुराल वालों ने उसे साथ भेजने से इंकार कर दिया। इस पर युवक के रिश्तेदार भी वहां आ पहुंचे।
दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। थोड़ी देर में ही उनमें मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही बापूधाम चौकी इंचार्ज मलूक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पति-पत्नी को चोट आने पर उन्हें जीएमएसएच-16 अस्पताल पहुंचाया।