फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kabbadi player killed In bathinda, relation with other women

पत्नी से संबंधों के शक में कबड्डी खिलाड़ी का कत्ल, केस दर्ज कर तलाश शुरू

Tue, 03 Oct 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Tue, 03 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Kabbadi player killed In bathinda, relation with other women
- फोटो : Demo Photo
जिले के गांव महराज में एक व्यक्ति ने पत्नी से संबंधों के शक में एक कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी। थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने आरोपी यादविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिकंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रविवार शाम को अपने भाई बलजिंदर सिंह के साथ गांव में एक दुकान पर खड़ा था। इस दौरान यादविंदर सिंह वहां आ गया। उनसे बहस करते हुए आरोपी ने 12 बोर गन से बलजिंदर सिंह पर फायर किया। गोली सिर पर लगने से उसके भाई की मौके पर मौत हो गई। आरोपी को शक को था कि कबड्डी खिलाड़ी के उसकी पत्नी से संबंध हैं। आरोपी वारदात को अंजाम देने देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


थाना सिटी रामपुरा की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। 
थाना सिटी रामपुरा के इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी यादविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मृतक बलजिंदर सिंह कबड्डी का बेहतरीन खिलाड़ी था। गांववालों के अनुसार ग्रामीण स्तरीय टूर्नामेंट में बलजिंदर भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed